फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur News: Corona cases increase in Maharashtra, negligence in Kanpur

Corona In Kanpur: महाराष्ट्र में कोरोना बढ़ा, कानपुर में हो रही लापरवाही, न थर्मल स्क्रीनिंग, न कोविड प्रोटोकॉल

Thu, 25 Feb 2021 04:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Feb 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur News: Corona cases increase in Maharashtra, negligence in Kanpur
चकेरी एयरपोर्ट पर मुंबई से आने वाले यात्रियों की नहीं हो रही थर्मल स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के कुछ शहरों में बढ़े कोरोना केसों के मद्देनजर वहां सरकार ने लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू जैसी सख्ती की है लेकिन कानपुर में शायद केसों के बढ़ने का इंतजार किया जा रहा है। कानपुर सेंट्रल में कोविड प्रोटोकॉल का ठीक से पालन होता नहीं दिखता है। यहां रेलवे स्टाफ अगर सख्ती बरतने की कोशिश करता भी है तो यात्री धता बता देते हैं।
विज्ञापन


वजह है कि आरपीएफ थाना तो है लेकिन कहीं आरपीएफ नहीं दिख रहा है। यही हालात चकेरी एयरपोर्ट पर हैं। मुंबई से आने वाले यात्रियों की न तो थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है और न ही कोई रिकॉर्ड मेनटेन किया जा रहा है। अमर उजाला ने बुधवार को जब सेंट्रल स्टेशन व एयरपोर्ट पर पड़ताल की तो यही देखने को मिला। 
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल
दोपहर करीब 2:05 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर मुंबई से एलटीटी-प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक्सप्रेस पहुंची। यहां पर एसी से लेकर जनरल श्रेणी के कोच में यात्री बैठे थे। कुछ मास्क लगाए थे लेकिन ज्यादातर बिना मास्क के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि मुंबई में तो बिना मास्क के न स्टेशन आ सकते हैं और न ही ट्रेन में चढ़ सकते हैं लेकिन यूपी आते आते सारी सख्ती खत्म हो जाती है। प्लेटफार्म से स्टेशन के सिटी और कैंट साइड से यात्री निकल गए। दोनों तरफ पैसेंजर गिनने के लिए दो टीसी की ड्यूटी लगाई गई है, जो यात्रियों को सिर्फ गिनते हैं, उनकी डिटेल नहीं पूछते हैं। पूछने पर यात्री बताते भी  नहीं हैं और कहते हैं कि वैक्सीन आ गई, कोरोना यहां है भी नहीं। बिना वजह परेशान न करो। वर्दीधारी आरपीएफ दोनों प्वॉइंट पर नदारद है, इसलिए डर भी नहीं है। 

न थर्मल स्क्रीनिंग, न कोविड प्रोटोकॉल
किसी भी यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हुई। सैनिटाइजेशन भी नहीं हुआ। हां प्लेटफार्म नंबर एक से एंट्री करने पर मास्क, सैनिटाइजर बेचने की दुकान जरूर खुल गई है लेकिन सख्ती न होने से उसकी दुकानदारी भी ठंडी है। सख्ती के नाम पर रेलबाजार से सिटी साइड जाने वाला पुल बंद है।

वो भी कोरोना के समय से बंद है। आरक्षण केंद्र वाली स्वचलित सीढ़ियां बंद हैं। जनरल टिकट घर की तरफ से पैदल यात्री पुल से होकर उतर सकते हैं लेकिन जा नहीं सकते हैं। जाने के लिए सिटी साइड में सिर्फ सुरंगी रास्ता ही है। हालांकि यह व्यवस्था तब से है, जब कोरोना के बाद से यात्री ट्रेनें चलना शुरू हुई थीं। 

एयरपोर्ट पर जाने में चेकिंग, आने पर नहीं
चकेरी एयरपोर्ट से अगर यात्री दिल्ली या मुंबई जा रहा है तो उसकी थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है लेकिन मुंबई या दिल्ली से आने पर कोई चेकिंग नहीं है। मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों से आरोग्य सेतु डाउनलोड होने की जानकारी पूछते हैं, न डाउनलोड होने पर किनारे कर मोबाइल पर डाउनलोड कराते हैं।

मास्क जरूरी है और थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान चेक करने के बाद यात्री को प्लेन पर बैठने की अनुमति है। कानपुर पहुंचते ही यात्रियों को कोई पूछता नहीं है। बस निकास द्वार से निकल जाएं। न थर्मल स्क्रीनिंग, न कोई यात्री से डिटेल ली जाती है। फिलहाल यह व्यवस्था पिछले कई महीनों से जारी है। महाराष्ट्र में कोविड केसों की संख्या में बढ़ोत्तरी का कोई असर फिलहाल नहीं दिखा।

रेल यात्रियों से बातचीत
जब मुंबई स्टेशन में दाखिल हो रहा था तो तो मेरे पास मास्क नहीं था। बाहर से खरीदकर आने पर अंदर आने दिया गया। रास्ते में ट्रेन में एक बार पूछताछ हुई लेकिन ट्रेन महाराष्ट्र की सीमा से बाहर निकली तो किसी ने कुछ नहीं पूछा। कानपुर तक तो यही हाल हैं, मुझे प्रतापगढ़ जाना है। - कमल, प्रतापगढ़

महाराष्ट्र में मुंबई में कोरोना नहीं बढ़ा है लेकिन वहां पर मास्क पहनना बहुत जरूरी है, वरना चालान हो जाता है। वहां सख्ती है लेकिन यहां कोई सख्ती नहीं है। चेकिंग नहीं की जाती। मास्क भी कोई नहीं पूछता है। - मोहम्मद आतिफ, लखनऊ

मध्य प्रदेश से कोरोना लेकर लौटे भाई-बहन
मामा की शादी में बैतूल मध्यप्रदेश गए भाई-बहन कोरोना लेकर कानपुर लौटे। एक निजी लैब से रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने जांच की। उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं। घर में ही अलग कमरे में दोनों को आइसोलेशन में कर दिया गया है। 

लाजपत नगर के रहने वाले भाई, बहन 16 फरवरी को मध्य प्रदेश शादी में शिरकत करने के लिए ट्रेन से गए थे। 21 फरवरी को वह ट्रेन से लौटे। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों और आसपास के लोगों की जांच करा ली गई है। सभी निगेटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को फिर जाकर आसपास के लोगों की जांच करेगी।

महाराष्ट्र, केरल से आने वाले होम क्वारंटीन रहेंगे 
कोरोना संक्रमण के फैलाव की चेन पता करने के लिए संक्रमितों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति संक्रमित निकलता है तो उसके संपर्क में आने वाले सारे लोगों को ट्रेस किया जाएगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद कानपुर में भी अलर्ट है। केरल, महाराष्ट्र तथा चेन्नई से लौटने वालों को सात दिन होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।

अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि संक्रमण रोकने के लिए बनाई गई रणनीति नए सिरे से लागू की जाएगी। सारी जोनों की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। विदेश यात्रा करने वालों की लगातार ट्रेकिंग की जाएगी। उनके घर लौटने के बाद जांच होगी। नगर और मंडल के दूसरे जिलों के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पहले के तरह ही सारे एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।

रेलवे और बस स्टेशन पर होगी रैंडम सैंपलिंग 
प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कानपुर में सैंपलिंग का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। अब प्रतिदिन 4200 सैंपलिंग की जाएंगी। अभी तक 2800 और तीन हजार तक सैंपलिंग हो रही थी। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे और बस स्टेशन पर रैंडम सैंपलिंग कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाकर बाहर से आने वाले यात्रियों का सैंपल लेंगी। 15 वाहनों को रैंडम सैंपलिंग के लिए लगा दिया गया है। कानपुर के प्रवेश बिंदुओं पर भी नजर रखी जाएगी। दिल्ली, महाराष्ट्र और दूसरे प्रांतों से आने वालों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed