{"_id":"63aadc8177f2eb11512b9c02","slug":"coronavirus-in-kanpur-mock-drill-in-kanshi-ram-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Kanpur: कांशीराम हॉस्पिटल में हुई मॉक ड्रिल, परखी गईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Kanpur: कांशीराम हॉस्पिटल में हुई मॉक ड्रिल, परखी गईं तैयारियां
Tue, 27 Dec 2022 05:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
कांशीराम अस्पताल में कोरोना संक्रमण को लेकर हुई मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
फिर एक बार शुरू हुई कोरोना की दस्तक से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को चकेरी के रामादेवी स्थित कांशीराम हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल कर तैयारी परखी गई। इस दौरान एक कर्मी को (मरीज के रूप में) एम्बुलेंस से अस्पताल के अंदर लाकर चरणबद्ध तरीके से जांच, भर्ती का डेमो हुआ।
विज्ञापन
मॉकड्रिल में एडी हेल्थ कानपुर डॉ. अनीता जोशी और एसीएम द्वितीय रामानुज व सीएमओ डॉ. आलोक रंजन मौजूद रहे। डेमो में सबसे पहले कॉल के बाद एक मरीज को 108 एम्बुलेंस से कांशीराम अस्पताल में लाया गया। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड परिसर में मौजूद टीम ने मरीज का ऑक्सीजन लेवल, तापमान, ब्लड प्रेशर देखा।
विज्ञापन
फिर उसे वार्ड में रखने की तैयारी की। मरीज को आईसीयू के बाद आईसोलेशन वार्ड में रखने की तैयारी दिखाई। इसके साथ उपचार किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर के ऑक्सीजन प्लांट को भी चालू करके देखा गया। अफसरों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। करीब एक घंटे तक अस्पताल में मॉक ड्रिल कर तैयारियों को देखा गया। इस मौके पर अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता, डॉ. नवीन चंद्रा, डॉ. ओपी रॉय, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, विमलेश, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन