फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in Kanpur: girl coming from Mumbai Corona positive, three migrants found infected

Coronavirus: मुंबई से आई युवती कोरोना पॉजिटिव, 3 प्रवासी निकले संक्रमित, मौत के बाद आई दो की रिपोर्ट

Mon, 25 May 2020 11:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 May 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in Kanpur: girl coming from Mumbai Corona positive, three migrants found infected
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर जिले में तीन प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक सीटीएस बस्ती कल्याणपुर में रहने वाली 27 साल की युवती है। वह कुछ दिन पहले ही बोरीवली मुंबई से लौटी है। दो प्रवासियों का सैंपल मौत के बाद लिया गया था।
विज्ञापन


एक जौनपुर तो दूसरा वाराणसी का रहने वाला था। सोमवार को तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में अब तक 333 संक्रमित पाए जा चुके हैं। जौनपुर और वाराणसी वाले मरीज कानपुर के खाते में नहीं जुड़ेंगे।
विज्ञापन


कल्याणपुर की युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे मंधना स्थित रामा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। उसके घर के आसपास सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें क्वॉरंटीन कराने के बाद सैंपल लिया जाएगा। इसके अलावा जौनपुर जिले के शाहपुर के विजय नाथ प्रजापति (48) की मौत मुंबई से सिद्धार्थ नगर जा रही ट्रेन में शनिवार देर रात हो गई थी। शव सेंट्रल स्टेशन पर उतारा गया था।


सैंपल लेने के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा गया। वहीं वाराणसी के रुहानिया निवासी कृष्ण मुरारी (49) का शव शनिवार को अर्मापुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। इनका भी सैंपल लिया गया था। दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed