फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur: 31 new infected found, active cases 118

Coronavirus in Kanpur: सीएमओ दफ्तर और अस्पताल में घुसा कोरोना, 31 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 118 हुए

Thu, 20 Apr 2023 07:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Apr 2023 07:47 AM IST
सार

कानपुर में मंगलवार को 31 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद में एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर 118 हो गई है। कोरोना के नौ संक्रमित होम आइसोलेशन में ठीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur: 31 new infected found, active cases 118
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में गर्मी के साथ कोरोना संक्रमण के फैलाव ने गति पकड़ ली है। बुधवार को 31 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस 118 हो गए हैं। कोरोना संक्रमण सीएमओ दफ्तर, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के परिसर तथा कांशीराम अस्पताल में घुस गया है। मेडिकल कॉलेज परिसर के फैकल्टी सदस्य, सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी, कांशीराम अस्पताल के टेक्नीशियन में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही कई संक्रमितों ने अपना पता और मोबाइल नंबर गलत लिखवाया, जिससे रैपिड रिस्पांस टीमें पता ढूंढती रहीं। कोरोना के नए संक्रमित कल्याणपुर, नौबस्ता, नवाबगंज, केपीएम, हरजेंदरनगर आदि इलाकों में भी मिले हैं। इससे नवाबगंज, हरजेंदर, कल्याणपुर आदि इलाके कोरोना हॉट स्पॉट बन रहे हैं। पहली और दूसरी लहर में भी ये हॉट स्पॉट रहे हैं। इसके अलावा पांच संक्रमित दूसरे जिलों के हैं। नगर में जांच कराने की वजह से कोविड पोर्टल पर कानपुर के खाते में आ गए हैं।

विज्ञापन

कोरोना के नौ संक्रमित होम आइसोलेशन में ठीक हो गए हैं। बुधवार को 2689 लोगों की सैंपलिंग करके जांच की गई। सीएमओ की टीमों ने 2637 लोगों की सैंपलिंग की। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रबायोलॉजी विभाग ने 34 सैंपल की जांच की है। उर्सला का खाता शून्य रहा। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने शहरियों से अपील की है कि कोविड गाइड लाइन का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed