फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in kannauj : Young man commits suicide due to fear of Corona

Coronavirus: कोरोना के डर से युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने कूड़ा गाड़ी से पोस्टमार्टम को भेजा शव

Sun, 03 May 2020 09:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in kannauj : Young man commits suicide due to fear of Corona
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
कन्नौज में कोरोना के भय से आत्महत्या करने के मामले में पुलिस का संवेदनहीन चेहरा सामने आया। नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी से शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। नखासा मोहल्ला निवासी पप्पू का शव क्रेन से उतारने के बाद जिला अस्पताल चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने जिला अस्पताल गेट के पास उसका शव रखवा दिया। उसके गले से फंदा भी नहीं काटा।
विज्ञापन


हैरान कर देने वाली बात तो यह रही कि पंचनामा के बाद नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। कोरोना के भय से पशु पालक ने जिला अस्पताल परिसर में खड़े पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। सुबह करीब 25 फीट की ऊंचाई पर शव झूलता देखकर चिकित्सकों और स्टाफ में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


क्रेन की मदद से पुलिस ने शव को उतारा। मृतक घर में अकेला रहता था और बकरियों का पालने काम करता था। करीब पांच दिन से बुखार और पीट में दर्द होने से वह कोरोना हो जाने की बात कहकर परेशान रहता था। किसी को भी अपने पास आने नहीं देता था। कन्नौज के नखासा मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय पप्पू पुत्र रतन लाल घर में अकेला रहता था। माता-पिता की मौत के बाद तीन बहन रानी, गिन्नो और गुड्डी की शादी कर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

coronavirus in kannauj : Young man commits suicide due to fear of Corona
इसी पेड़ पर पशुपालक ने लगाई थी फांसी - फोटो : amar ujala
छोटा भाई राम सेवक हरदोई के असलापुर गांव में रहने वाले मामा छुटकुन्नू के साथ रहता था। पप्पू घर में बकरियों का पालने का काम करता था। सुबह-शाम बकरियों को चराने जाता था। 28 अप्रैल से उसकी पीट में दर्द होने के साथ बुखार रहता था। पड़ोसियों को उसने कोरोना होने की बात कही थी। किसी को भी अपने पास आने नहीं आने देता था।

पड़ोसी आलोक और चचेरे भाई मनोहर के कहने पर एक अप्रैल को जिला अस्पताल पहुंच कर उसने थर्मल स्कैनिंग कराई थी। चिकित्सकों ने दवा देकर घर भेज दिया था। शनिवार रात किसी समय वह जिला अस्पताल पहुंच गया। एक पेड़ पर चढ़कर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह चिकित्सकों और स्टाफ के लोगों ने शव झूलता देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने क्रेन की मदद से शव नीचे उतारा और पड़ोसियों व भाई को जानकारी दी। एसडीएम शैलेष कुमार, सीओ श्रीकांत प्रजापति और कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने पहुंच कर जानकारी की। पड़ोसी सुरेश, श्याम और सूरज ने बताया कि कुछ दिनों से पप्पू की पीट में दर्द होता था।

इससे वह कोरोना होने की बातकर परेशान रहता था। सीएमएस यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि एक मई को पप्पू थर्मल स्कैनिंग कराने आया था। हालात सामान्य थी। पीट में दर्द होने पर उसे चिकित्सको ने दवा दी थी। शनिवार रात किसी समय उसने जिला अस्पताल आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed