फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Coronavirus in kannauj: four more found Corona positive in Kannauj, 42 infected

Coronavirus in UP: कन्नौज में कोरोना के चार और मरीज बढ़े, संक्रमितों की संख्या 42 हुई

Wed, 27 May 2020 11:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 May 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in kannauj: four more found Corona positive in Kannauj, 42 infected
कन्नौज में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कन्नौज जिले में बुधवार को चार और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 
विज्ञापन


कन्नौज जिले में कुल 42 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। 19 एक्टिव केस हैं। 23 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलचंद्र रॉय ने बताया कि सुबह किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से 95 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 91 निगेटिव और चार पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन


इनमें छिबरामऊ के रतनपुर गांव की युवती में संक्रमण मिला है, जबकि उसका छोटा भाई निगेटिव निकला है। दोनों अहमदाबाद से लौटे थे। इसी तरह छिबरामऊ के ही मोहल्ला बिरतिया लाहौरी टोला में भी मुंबई से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका भाई निगेटिव आया है। सौरिख के मझगवां बहादुरपुर गांव में दिल्ली से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। वहीं, तालग्राम के मोहल्ला जेरकिला में जयपुर से लौटे एक और युवक में कोरोना संक्रमण मिला है। उन्होंने बताया कि इन सबका सैंपल 25 मई को भेजा गया था। तालग्राम का मोहल्ला जेरकिला पहले ही हॉटस्पॉट किया गया था, जबकि लाहौरी टोला, रतनपुर व मझगवां को हॉटस्पॉट बनाया जाएगा। 

कुल सैंपल- 2361
रिपोर्ट आई- 2223
निगेटिव - 2181
पॉजिटिव- 42
स्वस्थ हुए - 23
एक्टिव केस- 19
रिपोर्ट शेष- 138
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed