{"_id":"644e77706a0dde08a90c3e38","slug":"coronavirus-in-hardoi-nine-corona-infected-found-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in hardoi: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, नौ संक्रमित और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in hardoi: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, नौ संक्रमित और मिले
Sun, 30 Apr 2023 08:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 Apr 2023 08:19 PM IST
सार
हरदोई जिले में नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना सैंपलिंग के प्रभारी डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट कराया जा रहा है। वहीं इनसे संबंधित या संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी। ताकि कोरोना की बढ़ती हुई रफ्तार को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोनावायरस को लेकर लोग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। जिसका खामियाजा दिन पर दिन संकट की ओर गहराता चला जा रहा है। हरदोई जनपद में रविवार को आई जांच की रिपोर्ट में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। इनमें कोथावां कस्बे में एक महिला, संडीला ब्लॉक के मेहतवाना में एक महिला, अशरफतुल्ला मोहल्ले में एक युवक, भरखनी ब्लॉक के कैथा गांव में एक महिला शामिल है। इसके अलावा बावन ब्लॉक के मेंडुआ में एक महिला, सुरसा कस्बे में एक महिला, अतरौली कस्बे में एक युवक, माधौगंज ब्लॉक के इकसई गांव में एक युवती की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोविड जांच कराने वाली उन्नाव के औरास की एक महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- घर से मास्क लगाकर निकले।
- दिन में हाथों को बार-बार धुलते रहें।
- सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें।