फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: corona-positive woman died

Coronavirus: कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, अस्पताल में शव छोड़ भागे मायके वाले, सैफई में थी भर्ती

Fri, 19 Jun 2020 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Jun 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: corona-positive woman died
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से इलाके में हड़कंप मचा गया है। फर्रूखाबाद में बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के गांव जनैया सठैया निवासी महिला दिल्ली से गत माह अपने मायके आई थी। उसकी तबीयत खराब थी।
विज्ञापन


मायके वालों ने 16 जून को उसे सैफई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दूसरे दिन उसका कोरोना जांच को नमूना लेकर भर्ती कर लिया गया। उसी दिन शाम को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सैफई से आई जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर गांव को सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। 
विज्ञापन


गांव जनैया सठैया निवासी ग्रामीण की पुत्री (23) जनपद फिरोजाबाद में ब्याही थी। उसका पति दिल्ली में सिलाई कारीगर है। उसकेशरीर पर छाले पड़ने से पति गत माह मायके छोड़ गया था। 16 जून को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सैफई ले गए। वहां उसे भर्ती कर 17 जून को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दिन शाम को महिला ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर सैफई अस्पताल से जिला मुख्यालय पर सूचना दी गई। एक माह चार दिन तक महिला के मायके में रहने से गांव सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। भाई ने बताया कि वे लोग शव अस्पताल में ही छोड़कर चले आए।

अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ससुराल वालों की है। प्रधान हंसमुखी के पति महताब सिंह ने बताया कि गांव में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। फिलहाल गलियों में बल्लियां लगाकर गांव सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा.राजीव शाक्य ने बताया कि महिला गंभीर त्वचा रोग से ग्रसित थी।

मौत के बाद उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। फिलहाल जनपद में कोरोना संक्रमित की मौत का यह पहला केस है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर गठित डेथ आडिट टीम मृत्यु का कारण स्पष्ट करेेगी कि मौत कोरोना वायरस से हुई या किसी अन्य बीमारी से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed