{"_id":"6055a80022e0c912680da228","slug":"coronavirus-cases-today-in-kanpur-news-updates-corona-infection-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Active Case In Kanpur: फिर बढ़ने लगा संक्रमण, मुंबई फ्लाइट से आया यात्री कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Active Case In Kanpur: फिर बढ़ने लगा संक्रमण, मुंबई फ्लाइट से आया यात्री कोरोना पॉजिटिव
Sat, 20 Mar 2021 01:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में फिर बढ़ने लगा संक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मुंबई फ्लाइट से आए एक यात्री सहित शहर में 17 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। फ्लाइट से आए यात्री को क्वॉरंटीन किया गया है। आईआईटी में दो छात्रों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्हें भी क्वॉरंटीन किया गया है।
अब कानपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 136 हो गई है। कोरोना की आशंका में 4508 लोगों के सैंपल लिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल मिश्रा ने शहरवासियों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजेशन सहित कोरोना से बचाव के अन्य उपाय अपनाने पर जोर दिया है।
6870 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 6870 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। टीकाकरण कराने वालों में सर्वाधिक बुजुर्ग शामिल हैं। 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के कोमार्विडों को भी इस बीमारी से बचाने के लिए टीके लगाए गए। इनके अलावा अन्य लोगों को सेकेंड डोज लगवाई।
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने इसे नियंत्रित करने के लिए वैक्सीनेशन बढ़ा दिया है। 94 वैक्सीनेशन सेंटरों में 11280 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य था, पर 6870 लोगों ने ही वैक्सीनेशन कराया। इस प्रकार 60.9 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। इनके अलावा 901 लोगों ने सेकेंड डोज लगवाई। सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा के अनुसार शनिवार को 14 वैक्सीनेशन सेंटरों में 1620 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।