{"_id":"6062e3468ebc3ed8347ee40e","slug":"coronavirus-cases-today-in-kanpur-news-updates-corona-infection-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Active Case In Kanpur: राजकीय बालिका संरक्षण गृह में कोरोना की दस्तक, 13 किशोरियों में संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Active Case In Kanpur: राजकीय बालिका संरक्षण गृह में कोरोना की दस्तक, 13 किशोरियों में संक्रमण की पुष्टि
Tue, 30 Mar 2021 02:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Mar 2021 02:27 PM IST
सार
- नौबस्ता के बाल सम्प्रेक्षण गृह में एक किशोर भी संक्रमित मिला
- कानपुर में कुल संक्रमितों संख्या 33455 पहुंच गई है
विज्ञापन
राजकीय बालिका संरक्षण गृह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिला कारागार में बंदियों में संक्रमण फैलने के बाद अब कोरोना ने राजकीय बालिका संरक्षण गृह में दस्तक दे दी है। स्वरूपनगर स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह की 13 किशोरियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं नौबस्ता के बाल सम्प्रेक्षण गृह में एक किशोर संक्रमित मिला।
विज्ञापन
14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमे से लेकर जिला प्रशासन तक खलबली मच गई। कानपुर में कोरोना एक्टिव केस 345 हो गए हैं। शहर में कुल संक्रमितों संख्या 33455 है। जबकि कानपुर में कोरोना से 844 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मुंबई व अन्य राज्यों से आ रहे कोरोना वायरस को लेकर शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने कानपुर में सैंपलिंग बढ़ा दी है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों पर लगातार सैंपलिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही फोकस सैंपलिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
कानपुर में रोजाना चार हजार से अधिक सैंपलिंग कराई जा रही है। इस क्रम में बालिका गृह से किशोरियों एवं वहां रहने वाले बच्चों का भी नेजल एवं थ्रोट स्वाब का नमूना लिया गया था। सभी के सैंपल एकत्र कराकर सीएमओ कार्यालय से शनिवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड लैब भेजे गए थे। राजकीय बालिका संरक्षण गृह में कोरोना की दस्तक से प्रशासन में खलबली मच गई है।