फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus Cases in kanpur News Updates: Corona vaccine, effect of vaccine to 8-10 months

कोरोना वायरस: वैक्सीन का असर 8-10 महीने, हर साल लगवानी पड़ेगी, भूलकर भी नजरअंदाज न करें ये खबर

Wed, 24 Mar 2021 11:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Mar 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases in kanpur News Updates: Corona vaccine,  effect of vaccine to 8-10 months
वैक्सीन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगने के दो माह बाद तक सावधानी बरतें, तब जाकर खुद को सुरक्षित समझें। इस वैक्सीन का असर 8-10 महीने रहेगा, हर साल वैक्सीन लगवानी पड़ेगी। उन्हीं लोगों के साथ उठे-बैठें जिनको वैक्सीन लग चुकी हो। यह बात ऋषिकेश एम्स के निदेशक प्रो. रविकांत ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन


सीएसजेएमयू के दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आए पद्मश्री प्रो. रविकांत बोले, कोरोना जुलाई 2022 से पहले तो बिल्कुल नहीं जाएगा, जाने का समय बढ़ भले ही सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय शैली, संस्कृति को अपनाकर ही कोरोना पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के स्वास्थ्य बजट के लगभग बराबर ही कोरोना वैक्सीन का बजट है। सभी को वैक्सीन लगना संभव भी नहीं है। जो वैक्सीन अपने खर्च पर लगवा सकते हैं, वह सरकार पर निर्भर न रहें। प्रो. रविकांत ने कहा कि यह कोरोना वेव की तरह है, कभी ऊपर जाएगा तो कभी नीचे आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना को हल्के में लेने वाले लोग सावधान हो जाएं। यह अभी भी उतना ही खतरनाक है। इसलिए मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। 100 में से 90 लोग ऐसे होंगे जिनको कोरोना हुआ, लेकिन उनको पता नहीं चला।


हल्के जुकाम, फ्लू समझकर उन्होंने खुद को सुरक्षित कर लिया। कोरोना में साइंस और योग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साइंस को मानने वाले लोग किसी भी महामारी का मुकाबला कर सकते हैं। योग से बीमारी से लड़ने में मानसिक मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed