फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona to an eight-month pregnant woman

24-4-2020 आठ माह की गर्भवती को कोरोना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Corona to an eight-month pregnant woman
(पुलकित) फोटो ओपी आठ माह की गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव, परिवार के सात लोग क्वारंटीन - कुली बाजार की रहने वाली महिला एक दिन पूर्व ही अपने पति के साथ फेथगुलगंज मायके आई थी संवाद न्यूज एजेंसी कानपुर। रेल बाजार थाना क्षेत्र के फेथगुलगंज में शुक्रवार को आठ माह की गर्भवती महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को सैनिटाइज कराने के बाद महिला को इलाज के लिए काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही परिवार के अन्य साथ सदस्यों को नारायणी हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया गया। महिला एक दिन पूर्व ही कुली बाजार से अपने मायके फैथफुलगंज आई थी। कुली बाजार निवासी 39 वर्षीय आठ माह की गर्भवती महिला गुरुवार को हैलट अपना इलाज कराने गई थी। जहां उसका सैंपल लिया गया था, इसके बाद महिला अपने घर ना जाकर मायके फेथफुलगंज आ गई थी। शुक्रवार को महिला कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पुलिस ने महिला की तलाश करनी शुरू कर दी। पुलिस को जानकारी हुई की महिला अपने मायके में है। इसके बाद पुलिस व मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची और महिला को काशीराम हॉस्पिटल इलाज के लिए ले गई। महिला की मां, पिता, दो भाई, दो बहन व पति को क्वारंटीन किया गया है। महिला के इलाके में मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया और किसी को भी घर से बाहर न निकले को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed