{"_id":"5e6e34628ebc3ea4f2498fa2","slug":"corona-suspected-three-people-report-negative","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संदिग्ध तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, अंडमान निकोबार से आई युवती का सैंपल रिजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संदिग्ध तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, अंडमान निकोबार से आई युवती का सैंपल रिजेक्ट
Sun, 15 Mar 2020 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 15 Mar 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
कानपुर में विदेश घूम कर आए तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। वहीं, अंडमान निकोबार से लौटी युवती का सैंपल विदेश हिस्ट्री न होने की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया है। इनमें एक सैंपल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर का भी था। वह कुछ दिन पहले ही बैंकाक से लौटा था।
उधर, बर्रा के एक युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज के संक्रामक रोग अस्पताल में चल रहा है। उसे फ्लू के लक्षण हैं और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। स्वास्थ्य विभाग अन्य लोगों की भी मॉनीटरिंग कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को चकेरी एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई।

शनिवार को तीन लोगों का सैंपल संक्रामक रोग अस्पताल में लिया गया था। इसके अलावा बैंकाक से लौटे शहर के एक युवक का सैंपल कोलकाता और लखनऊ में लिया गया। एहतियातन जूनियर डॉक्टर के लिए हॉस्टल में आइसोलेशन की व्यवस्था कर दी गई। वैसे वह पांच मार्च को बैंकाक से लौटने के बाद खुद ही एहतियात बरत रहा था।
अंडमान निकोबार से आई युवती में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला। वह अपनी मर्जी से घर चली गई। स्वास्थ्य मंत्रालय से आई 191 लोगों की सूची में शामिल सभी की मॉनीटरिंग की जा रही है।
सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि सूची में बाहर से आने वाले जिन लोगों के नाम हैं, उनमें से 80 लोगों की मॉनीटरिंग पहले कर ली गई थी।
रविवार को 56 और लोगों का सत्यापन कराया गया है। इसके अलावा आईआईटी समेत विभिन्न संस्थानों और विभागों में बाहर से आए लोगों के स्वास्थ्य के संबंध में बराबर जानकारी ली जा रही है। जिनकी मॉनीटरिंग के 28 दिन पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।