फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona suspected female patient dies in Hallet

coronavirus update kanpur: कोरोना संदिग्ध महिला रोगी की हैलट में मौत, अभी नहीं आई सैंपल की रिपोर्ट

Mon, 13 Apr 2020 08:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 13 Apr 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Corona suspected female patient dies in Hallet
कोरोना संदिग्ध महिला रोगी की हैलट में मौत - फोटो : amar ujala
कानपुर के हैलट अस्पताल में कोरोना संदिग्ध एक महिला रोगी की मौत हो गई। महिला कई दिनों से डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में भर्ती थी। रविवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें कोविड-19 हॉस्पिटल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


सांस में दिक्कत होने की वजह से सैंपल लिया गया था लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं आई है। केडीए कालोनी, बिनगवां नौबस्ता की रहने वाली महिला को बहुत दिन से सांस उखड़ने की तकलीफ थी। उन्हें पहले डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


उनमें निमोनिया बढ़ गया और सांस तंत्र फेल होने लगा। इसके बाद उन्हें कोविड हॉस्पिटल के आईसीयू में भेजा गया पर उनकी मौत हो गई। इसके अलावा कानपुर देहात का कोरोना संदिग्ध युवक हैलट में भर्ती है। उसकी जोधपुर से लौटने की हिस्ट्री है। निजी अस्पताल से युवक को हैलट रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed