फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona sankrmit drunk sanitizer in kanpur

कानपुर में कोरोना संक्रमित ने पिया सैनिटाइजर, हालत गंभीर

Fri, 01 May 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
corona sankrmit drunk sanitizer in kanpur
सीएचसी सरसौल में बुधवार देर रात भर्ती कराए गए कोरोना संक्रमित युवक ने गुरुवार सुबह चार बजे आइसोलेशन वार्ड में रखे सैनिटाइजर को पीकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर युवक को ट्रॉमा सेंटर रामादेवी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में हैलट के कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को कानपुर देहात में झारखंड निवासी 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था। बुधवार देर रात युवक को सरसौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक ने गुरुवार भोर पहर लगभग तीन बजे वहीं रखा सैनिटाइजर पी लिया। जानकारी पाते ही कर्मचारियों ने शीशी छीन ली। हालत बिगड़ती देख आनन-फानन सीएचसी से युवक को रामादेवी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। लेकिन ट्रॉमा सेंटर में युवक को भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना देकर युवक को हैलट ले जाया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. एसएल वर्मा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उसमेें मिरगी की भी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed