फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona sandigth patient don take away : roadways driver

कोरोना संदिग्धों को ले जाने से रोडवेज ड्राइवरों का इनकार

Thu, 23 Apr 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
corona sandigth patient don take away : roadways driver
कोरोना संदिग्धों को क्वारंटीन सेंटर ले जाने के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल करने और ड्यूटी न बदलने का बुधवार को ड्राइवरों ने विरोध किया। इस काम के लिए जिला प्रशासन को रोडवेज ने छह बसें आवंटित की हैं। विकास नगर और किदवई नगर डिपो की दो-दो बसें तो मेडिकल स्टाफ को ढो रही हैं लेकिन फजलगंज डिपो की बसें संदिग्ध मरीजों को सेंटर ले जा रही हैं। बुधवार को ड्राइवरों ने चुन्नीगंज बस अड्डे पर विरोध में बसें खड़ी कर दीं। बाद में अफसरों के कहने पर वे माने।
विज्ञापन

दरअसल, 13 अप्रैल से फजलगंज डिपो के ड्राइवर विजय कुमार, राजकुमार, यशपाल सिंह, राकेश कुमार बसों से संदिग्ध मरीजों को क्वारंटीन सेंटर ले जा रहे हैं। तब से यह लोग एहतियात के तौर पर अपने परिजनों से भी नहीं मिल रहे हैं। इनका कहना था कि इन बसों की जगह संदिग्ध मरीजों को क्वारंटीन सेंटर ले जाने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल होना चाहिए। आने वाले समय में इन बसों से यात्री ढोए जाएंगे। दूसरा सिर्फ चार ड्राइवरों की ड्यूटी ही पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से लगी है। अलग-अलग ड्राइवरों को बसों से भेजना चाहिए।
विज्ञापन

इस मामले में कानपुर क्षेत्र के आरएम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार से ड्राइवरों की ड्यूटी बदल दी गई है। यूं भी चार ड्राइवरों को वैकल्पिक ड्यूटी के तहत तैनात किया गया था। सभी को पीपीई किट, ग्लव्स, हैंड सैनिटाइजर दिया गया है। यही किट मेडिकल टीम भी पहन रही है, जो कि सीधे मरीजों के संपर्क में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed