फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोरोना से चार महिलाओं की मौत, 280 संक्रमित

Fri, 31 Jul 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। कोरोना से गुरुवार को चार महिलाओं की मौत हो गई। इन मरीजों को संक्रमण के अलावा डायबिटीज, हाइपरटेंशन, गुर्दा रोग और थायरॉयड की दिक्कत थी। इनमें से दो ने हैलट, एक ने तुलसी अस्पताल और एक महिला ने उन्नाव स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ा। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 196 हो गई। जबकि एक ही दिन में रिकॉर्ड 280 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमित 4917 और 2087 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 2635 हैं।
विज्ञापन

हैलट में गोविंद नगर की 45 वर्षीय महिला व मीरपुर कैंट की 40 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हुई। वहीं, कछियाना की 61 वर्षीय महिला की मौत तुलसी अस्पताल और किदवईनगर निवासी 62 वर्षीय वृद्धा की मौत उन्नाव के निजी अस्पताल में हुई।
विज्ञापन

नए संक्रमित मरीजों में उजियारी पुरवा, गोविंद नगर, आचार्य नगर, नवाबगंज, नौबस्ता, आजाद नगर, विष्णु नगर, बिल्हौर, सिविल लाइंस, दलेलपुरवा, दर्शनपुरवा, यशोदा नगर, फेथफुलगंज, हर्ष नगर, जरौली, कछियाना मोहाल, काकादेव, केडीए कॉलोनी, लखनपुर, मकरावटगंज, बर्रा, पांडु नगर, पनकी, साकेत नगर, श्याम नगर, शास्त्री नगर, तुलसी वाटिका, हरजेंदर नगर, कल्याणपुर, रावतपुर, सावित्री नगर, सीसामऊ, राम किशन नगर, आदर्श नगर, मसवानपुर, लालबंगला, जूही, पटेल नगर, जाजमऊ, तिलक नगर, लाटूश रोड, एनआरआई सिटी, शताब्दी नगर, विकास नगर आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed