फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोरोना से चार महिलाओं समेत सात की मौत, 240 नए पॉजिटिव

Mon, 27 Jul 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। कोरोना से रविवार को छह और रोगियों की मौत हो गई। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। एक-दो रोगियों को सिर्फ कोरोना के लक्षण रहे हैं और कुछ रोगी डायबिटीज, हाइपरटेंशन की गिरफ्त में थे। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरने वाले रोगियों का आंकड़ा 174 हो गया है। वहीं 240 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित 3910 हो गए। कोरोना से अब तक 1842 रोगी ठीक हो चुके हैं। इस वक्त एक्टिव केस 1884 हैं।
विज्ञापन

हैलट में कोरोना संक्रमित गोविंदनगर के 60 वर्षीय वृद्ध, शूटरगंज की रहने वाली 50 वर्षीय महिला, शास्त्रीनगर की 55 वर्षीय महिला, नजीराबाद के 38 वर्षीय पुरुष और चकेरी की 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इन्हें कोरोना संक्रमण के अलावा डायबिटीज, हाइपरटेंशन, सेप्सिस और सांस की दिक्कत रही है। हर्षनगर निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति की सैफई मेडिकल इंस्टीट्यूट में मौत हो गई। उसे कोरोना के गंभीर लक्षण रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 174 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये रावतपुर गांव, नवाबगंज, नजीराबाद, इंद्रानगर, जवाहरनगर, जूही कालोनी, गोविंदनगर, शारदानगर, केशवपुरम, दादा नगर, काकादेव, दानाखोरी, जरौली, लालबंगला, आवास विकास, पनकी, गुजैनी, एचएएल टाउनशिप, कल्याणपुर, धनकुट्टी, एनआरआई सिटी, सनिगवां, साकेतनगर, सीसामऊ, सर्वोदयनगर, रतनलाल नगर, शिवली रोड, किदवईनगर, सिविल लाइंस, बर्रा, दयानंद विहार, आजादनगर, अशोक नगर, नौबस्ता, सिंहपुर, हरजेंदरनगर, मीरपुर कैंट, आरके नगर, उर्सला, मेस्टन रोड आदि क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed