फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

रजा-कोरोना से एक और मौत, 12 नए पॉजीटिव मिले

Thu, 25 Jun 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। कोरोना से एक और मौत हो गई। बसंत विहार नौबस्ता के रहने वाले 45 वर्षीय भाजपा नेता की रविवार को उर्सला में मौत हो गई। उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मंगलवार देर रात आई। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की कोरोना मृतकों की सूची में शामिल कर लिया गया। इस तरह अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। इसके साथ ही बुधवार को कोरोना के 12 नए रोगी मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 1023 हो गई है। हालांकि 649 लोग ऐसे भी हैं, जो कोरोना को मात देकर घर जा चुके हैं। अब एक्टिव केस 331 हो गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता को गंभीर हालत में 21 जून को उर्सला में लाया गया था। सांस में तकलीफ थी और हालत बिगड़ रही थी। उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रोगी में सिर्फ कोरोना के लक्षण रहे हैं। उनमें और कोई बीमारी नहीं थी। इसके अलावा बुधवार को शाम पांच बजे तक कोरोना के 12 नए रोगी मिले हैं। इन रोगियों की जांच प्राइवेट लैब से कराई गई। इनमें ग्वालटोली के 37 वर्षीय व्यक्ति, स्वरूपनगर के 47 वर्षीय व्यक्ति, श्यामनगर के 48 वर्षीय व्यक्ति, शिवाला की 30 वर्षीय युवती, खपरा मोहाल के 72 वर्षीय बुजुर्ग, सिविल लाइंस की 55 वर्षीय महिला, एनआरआई सिटी नवाबगंज के 61 वर्षीय बुजुर्ग, सेवाग्राम कालोनी दादानगर की 32 वर्षीय युवती, शिवाला के 29 वर्षीय युवक, यशोदानगर के 52 वर्षीय व्यक्ति, नेताजी नगर गांधीग्राम के 48 वर्षीय व्यक्ति और अशोक नगर के 59 साल के व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed