फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona postive in kanpur

रजा-एक और कोरोना संदिग्ध की मौत, दुबारा जांच में आठ संक्रमित पॉजीटिव आए

Thu, 23 Apr 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
corona postive in kanpur
कानपुर। बुधवार को हैलट में एक और कोरोना संदिग्ध रोगी की मौत हो गई। वहीं कुली बाजार के आठ कोरोना संक्रमित लोगों की दोबारा जांच कराई गई तो उनमें कोरोना संक्रमण अभी बना हुआ है। सभी आठ लोग पॉजीटिव आए हैं। हैलट में भर्ती होने के एक सप्ताह बाद इनकी जांच कराई गई थी। इसके अलावा हैलट में छह संदिग्ध रोगियों को भर्ती किया गया है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि फ्लू ओपीडी में बुधवार को 127 रोगी देखे गए। 24 घंटे में छह संदिग्ध लोगों को भर्ती किया गया है। कोविड हॉस्पिटल में भर्ती एक रोगी की मौत हो गई। चमनगंज का रहने वाला 58 वर्षीय रोगी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर था। उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अंतिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन के तहत कराया गया है। इसके अलावा दोपहर को दो पॉजीटिव रोगी भर्ती किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 9 गंभीर रोगी भर्ती हैं। इनमें छह आक्सीजन पर हैं। तीन रोगियों को आईडीएच शिफ्ट किया गया। वहां भर्ती आठ संक्रमित लोगों के 14 दिन पूरे होने के बाद दुबारा नमूने भेजे गए। मेडिकल स्टाफ के 20 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को 11 नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed