{"_id":"5e90b9718ebc3e6fd63f5251","slug":"corona-positive-patient-found-in-village-of-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज के गांव में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, 28 मार्च को भिवानी से आया था, जांच में निकला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज के गांव में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, 28 मार्च को भिवानी से आया था, जांच में निकला संक्रमित
Sat, 11 Apr 2020 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। जनपद के तिर्वा तहसील के बदलेपुरवा गांव में 28 मार्च को हरियाणा से लौटा एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। घरवालों के कहने पर वह गुरुवार सुबह वह खुद सैंपल देने जिला अस्पताल पहुंचा था।
विज्ञापन
जहां सैंपलिंग के बाद उसे घर भेज दिया गया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे आइसोलेशन वार्ड लाई, जहां से उसे सरसौल सीएचसी में बने कोरोना वार्ड में भेज दिया गया।
विज्ञापन
इधर परिवार के पांच सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उक्त युवक हरियाणा के भिवानी में एक टायर की दुकान में काम करता है। 25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद वह बस से गांव तक पहुंचा था।
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए युवक के घरवालों ने उसे यह कहते हुए जिला अस्पताल भेजा था कि वह दूसरे राज्य से आया है। इस पर वह जांच कराने पहुंचा था। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लगभग ढाई हजार की आबादी वाले गांव में हड़कंप मच गया है। जिले का यह पहला कोरोना मरीज है।