{"_id":"5eebb505df1ff97a1b76c128","slug":"corona-patients-will-be-treated-at-leelamani-hospital-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: लीलामणि हॉस्पिटल में होगा कोरोना रोगियों का इलाज, रोगियों से जायज शुल्क लिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: लीलामणि हॉस्पिटल में होगा कोरोना रोगियों का इलाज, रोगियों से जायज शुल्क लिया जाएगा
Fri, 19 Jun 2020 12:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
लीलामणि हॉस्पिटल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में निजी क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित लीलामणि हॉस्पिटल में कोरोना रोगियों का इलाज किया जाएगा। जल्दी ही और नर्सिंगहोम भी इस संबंध में अपनी सहमति दे सकते हैं। डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी के साथ नर्सिंगहोम और आईएमए पदाधिकारियों की बैठक में इस संबंध मेें निर्णय लिया गया है।
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर निजी अस्पतालों में कोविड का इलाज शुरू किया जा रहा है जहां रोगियों को शुल्क अदा करना पड़ेगा। कानपुर नर्सिंगहोम एसोसिएशन के अध्यक्ष और लीलामणि के प्रबंध निदेशक डॉ. एमके सरावगी ने बताया कि जल्द ही वह अपने अस्पताल को कोविड हॉस्पिटल में तब्दील कर देंगे।
जो रोगी भर्ती हैं उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है। रोगियों से जायज शुल्क लिया जाएगा। रेट लिस्ट अभी फाइनल कर लेंगे। यहां कोविड के अलावा दूसरे रोगियों का इलाज नहीं करेंगे। बैठक में नर्सिंगहोम के संचालक कोरोनाका इलाज करने में सकुचा रहे थे।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने कहा कि राजी न होने पर प्रशासन अपनी शक्तियों का प्रयोग करने पर बाध्य हो सकता है। बाद में डॉ. सरावगी तैयार हो गए। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रीता मित्तल, डॉ. अवध दुबे, डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. एसी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।