{"_id":"5e8a29de8ebc3e76ad648d82","slug":"corona-investigation-may-start-soon-in-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू हो सकती कोरोना जांच, तीन-चार दिन में मशीनें आने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू हो सकती कोरोना जांच, तीन-चार दिन में मशीनें आने की उम्मीद
Mon, 06 Apr 2020 02:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Apr 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में तीन-चार दिन में कोरोना की जांच शुरू होने की संभावना है। जांच के लिए शासन स्तर तक से अनुमति मिल गई है। मशीनें आते ही यह कार्य शुरू हो जाएगा। इससे सैंपल वाले दिन ही जांच रिपोर्ट मिलने से मरीज के उपचार में काफी सहूलियत होगी।
अभी कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ भेजने पड़ रहे हैं। वहां से रिपोर्ट आने में एक से दो दिन लग रहे हैं। उधर, लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के मद्देनजर स्थानीय राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेजों में भी जांच शुरू कराने की तैयारियां चल रही हैं।
इन जांचों की मशीनें खरीदने के लिए यहां कॉलेज को डीएम के माध्यम से 1.20 करोड़ रुपये मिल गए हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि कोरोना जांच के लिए आरटी पीसीआर और ऑटो न्यूक्लिक एक्सट्रैक्टर मशीन खरीदने के लिए ऑर्डर दे दिया गया है।
विज्ञापन
अत्याधुनिक ऑटो एक्सट्रैक्टर मशीन से कोरोना वायरस का आरएनए तोड़ कर जांच होती है। बॉयो सेफ्टी एक्यूपमेंट भी लिए जा रहे हैं। इन उपकरणों के दो-चार दिन में आने की संभावना है। इनके आते ही कॉलेज में रोज चार-पांच सौ मरीजों की जांच संभव हो सकेगी।