फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona infected will also be admitted in Naraina Hospital

coronavirus in kanpur: नारायणा अस्पताल में भी भर्ती होंगे कोरोना संक्रमित, शहर में 557 बेड आरक्षित

Sat, 02 May 2020 05:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 02 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Corona infected will also be admitted in Naraina Hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए शुक्रवार को नारायणा हॉस्पिटल को भी एल-1 (लेवल - वन) की श्रेणी में शामिल किया गया है। अब इस अस्पताल में भी कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाएगा। अभी तक इस अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीज ही भर्ती किए जा रहे थे।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें दूसरे एल-1 अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया जाता था। हैलट, कांशीराम हॉस्पिटल, ईएसआईसी जाजमऊ और सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एल वन अस्पताल श्रेणी में शामिल किया गया है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता है।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. एके सिंह, डॉ सुबोध प्रकाश ने बताया कि इन चारों अस्पतालों में कोविड-19 वार्ड बनाए गए हैं। इनमें से हैलट के कोविड-19 वार्ड में 200 बेड, कांशीराम हॉस्पिटल में 77 बेड,  ईएसआईसी जाजमऊ अस्पताल में 100 बेड और सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बीएड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायणा हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 150 बेड आरक्षित किए गए हैं। इन्हें मिलाकर शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेड संख्या बढ़कर 557 हो जाएगी। कोरोना संदिग्ध मरीजों को रखने के लिए भी सेंटर एवं बेड बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed