फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: Record 547 Infected Found, Six More Infected Patients Killed In One Day

Corona In Kanpur : टूट गए सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 547 संक्रमित मिले, छह और मरीजों की गई जान

Sat, 10 Apr 2021 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 10 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Corona In Kanpur: Record 547 Infected Found, Six More Infected Patients Killed In One Day
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में कोरोना का संक्रमण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सहालग और चुनावी सीजन में लापरवाही से लोग कोरोना के चंगुल में फंस रहे है। कोरोनाकाल में शुक्रवार को रिकॉर्ड 547 नए संक्रमित मिले। साथ ही छह और संक्रमित रोगियों की मौत हो गई। जब सेे कोरोना शुरू हुआ है, शहर में एक दिन में इतने संक्रमित कभी नहीं मिले।

विज्ञापन


इससे पहले पांच अगस्त-2020 को 536 संक्रमित मरीज मिले थे। यह रिकॉर्ड भी शुक्रवार को टूट गया। अलग-अलग हो रही रैंडम सैंपलिंग में सौ संक्रमित और मिलने की खबर है। इन्हें अभी सीएमओ के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है। हैलट में पांच और कांशीराम अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक रोगी की मौत हुई है।
विज्ञापन


हैलट में देवनगर की रहने वाली 35 साल की महिला की मौत हो गई। उन्हें कोरोना संक्रमण के साथ हृदय रोग भी था। इसी तरह कांशीराम अस्पताल में नवीननगर के रहने वाले 42 साल के रोगी की मौत हुई। उनको हाइपरटेंशन और अस्थमा था। दोनों रोगी 45 साल से कम उम्र के, लेकिन कोमॉर्बिड थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हैलट में भर्ती चार और संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने की है। हैलट में इस वक्त 20 रोगी गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, गुरुवार को हैलट में चार रोगियों की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को पोर्टल पर अपडेट कर दी।

जांच में हर जगह मिले संक्रमित
नगर के करीब-करीब हर क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को जहां भी जांच हुई, वहां संक्रमित मिले। 3879 रैंडम एंटीजन टेस्ट में 210 पॉजिटिव मिले। सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने लोगों से कोविड गाइडलाइन के पालन करने की अपील की है।

नगर अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 36 हजार 193 हो गई है। इनमें 32 हजार 608 अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो गए हैं। नगर में कोरोना एक्टिव केस 2709 हो गए हैं। अब तक 880 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 15 और लोग कोरोना से जंग जीत गए। दो अस्पताल में ठीक हुए और 13 होम आइसोलेशन में संक्रमण से मुक्त हो गए।

प्रशासनिक अफसरों के घरों तक पहुंचा कोरोना
शहर के प्रशासनिक अफसरों के घरों तक कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। कलक्ट्रेट में तैनात एक बड़े अफसर की मां संक्रमित हो गईं। उनके रसोइये के भी संक्रमित होने की सूचना है। वहीं, विकास भवन में तैनात एक अन्य अफसर की बेटी भी संक्रमण की चपेट में आ गई है। दोनों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। देर शाम नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त और जोन तीन प्रभारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी की कांटेक्ट ट्रेसिंग हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed