{"_id":"62f7e18376b8b953453030a0","slug":"corona-in-kanpur-rapidly-increasing-number-of-corona-infected-41-new-infected-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Kanpur: तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 41 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 200 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Kanpur: तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 41 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 200 के पार
Sun, 14 Aug 2022 07:02 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Aug 2022 07:02 AM IST
सार
कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कानपुर के 41 नए संक्रमित मिले हैं। शहर में एक्टिव केस की संख्या 200 के पार हो गई है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कोरोना का हमला धीरे-धीरे तेज हो रहा है। शनिवार को 41 नए संक्रमित मिले हैं। ढाई महीने बाद एक्टिव केस दो सौ के पार (218) पहुंच गए हैं। नए संक्रमितों में 15 आईआईटी के हैं। कोरोना का संक्रमण इस वक्त शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैल रहा है। जिला जेल के तीन कैदियों में भी कोरोना का संक्रमण मिला है।
विज्ञापन
कोरोना के नए संक्रमित आईआईटी के अलावा निबियाखेड़ा, इटारा, घाटमपुर, जिला जेल, सर्किट हाउस, विनायकपुर, केशवनगर, मसवानपुर, लालकुर्ती, शारदानगर, रहमतनगर, नारामऊ, कल्याणपुर, छपेड़ा पुलिया, चौबेपुर, गुजैनी, अंबेडकरपुरम, कैंट में मिले हैं। इसके अलावा पुखरायां के रोगी को कोरोना की पुष्टि हुई है। अब तक नगर में कुल कोरोना संक्रमित 94259 मिले हैं। इनमें 92118 रोगी इलाज से ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 2567 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से लौटे 41 यात्री
मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से 41 यात्री और लौटे हैं। केंद्र ने स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को सूची भेजी। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमों ने लोगों से संपर्क किया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि इन लोगों की मॉनीटरिंग की जा रही है। किसी में लक्षण नहीं हैं और न ही किसी की सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन