{"_id":"62f147bcb0d4a731c9276465","slug":"corona-in-kanpur-number-of-corona-infected-is-increasing-rapidly-33-new-infected-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Kanpur: तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 33 नए संक्रमित मिले, 126 हुए एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Kanpur: तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 33 नए संक्रमित मिले, 126 हुए एक्टिव केस
Tue, 09 Aug 2022 08:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Aug 2022 08:13 AM IST
सार
कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कानपुर के 33 नए संक्रमित मिले हैं। शहर में एक्टिव केस की संख्या 126 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
विस्तार
कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अचानक तेजी से बढ़ गई है। संक्रमण का फैलाव नगर के अलावा आसपास के जिलों में हो रहा है। हैलट इलाज कराने वाले दूसरे जिलों के रोगी कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। इसके साथ ही रैंडम जांच में भी संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को कोरोना के 33 नए संक्रमित मिले हैं।
इनका अभी होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। एक महीने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या सौ पार कर गई है। संक्रमितों में आईआईटी के पांच लोग हैं। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने लोगों से अपील की है कि मास्क लगाकर बाहर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन करें। कोरोना के नए संक्रमित आईआईटी के अलावा कैंट, नवाबगंज, यशोदा नगर, जाजमऊ, रावतपुर, जूही, मैकाराबर्टगंज, पांडुनगर, कराचीखाना, इफ्तिखाराबाद, बर्रा, गुजैनी बाबूपुरवा में मिले हैं।

इसके साथ ही कन्नौज, उन्नाव के रोगियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला सर्वेलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि किसी संक्रमित को भर्ती नहीं किया गया। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। पांच रोगी इलाज से होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। अभी तक नगर में कुल 94101 संक्रमित मिले हैं। इनमें 92052 इलाज से ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 2752 लोगों की सैंपलिंग की है।