फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona in kanpur: five killed by corona, 42 new infected

Coronavirus In Kanpur: कोरोना ने पांच और की मौत, 54 नए संक्रमित, अब तक 85 की गई जान

Sat, 11 Jul 2020 02:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Jul 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
corona in kanpur: five killed by corona, 42 new infected
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना संक्रमित पांच और मरीजों की शुक्रवार को मौत हो गई। इन सभी का हैलट में उपचार चल रहा था। ये मरीज कोरोना संक्रमण के साथ अन्य गंभीर रोगों की भी चपेट में थे। साथ ही 54 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या अब 85 हो गई है। कुल संक्रमित 1639 और 1051 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 506 हैं।
विज्ञापन


डायबिटीज, हाइपोथायराइडिज्म के अलावा हृदय रोग से पीड़ित टीपी नगर की 50 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई। वह कार्डियोलॉजी में भी भर्ती रहीं। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें हैलट शिफ्ट किया गया था। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नौबस्ता के 40 साल के मरीज, किदवई नगर के 65 साल और डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ के 70 साल के वृद्ध की भी संक्रमण से मौत हो गई। इन्हें डायबिटीज, सांस फूलने और हाई ब्लड प्रेशर की भी दिक्कत थी।
विज्ञापन


इसके अलावा नौबस्ता के 40 साल के संक्रमित रोगी की भी जान चली गई। उन्हें निमोनिया की शिकायत पर हैलट में भर्ती किया गया था। नए पॉजिटिव मिले मरीजों में कश्यप नगर कल्याणपुर की 37 साल की महिला, 12 साल का लड़का, कौशलपुरी का 45 साल का व्यक्ति, किदवई नगर का 21 साल का युवक, बर्रा के 63 साल के वृद्ध, नौबस्ता की 24 साल की दो युवतियां, 40 साल का व्यक्ति, चौक सराफा का 40 साल का व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटकापुर का 43 साल का व्यक्ति, शहर का 30 साल का युवक, चौबेपुर का 45 साल का व्यक्ति, आनंदपुरी की 56 साल की महिला, 32 साल की युवती, 40 साल की महिला, 56 साल का व्यक्ति, चार साल का बच्चा, 22 साल का युवक, नयागंज के 72 साल के वृद्ध, यशोदा नगर के 45 साल के व्यक्ति, धनकुट्टी के 72 साल के वृद्ध, किदवई नगर के 55 साल के व्यक्ति, काहूकोठी के 69 साल के वृद्ध व कल्याणपुर की 33 साल की युवती शामिल है।
 
इसके अलावा आनंदपुरी के 47 साल के व्यक्ति, गोविंद नगर के 58 साल के व्यक्ति, श्रीनगर की 60 साल की वृद्धा, किदवई नगर के 64 साल के वृद्ध, नयागंज की 14 साल की किशोरी और आठ साल के लड़के और 40 साल की महिला, बर्रा की 60 साल की वृद्धा, लाठी मोहाल के 51 साल के व्यक्ति, पार्वती बागला रोड के 50 साल के व्यक्ति और 48 साल की महिला, अशोक नगर के 42 साल के व्यक्ति, पुराना कानपुर नवाबगंज के 65 साल के वृद्ध, ख्योरा नवाबगंज की 38 साल की महिला, परमट के 55 साल के व्यक्ति, रामेश्वर मंदिर ओल्ड कानपुर के 55 साल के व्यक्ति, कल्याणपुर के 34 साल के व्यक्ति और फाई साहब का हाता कैंट के 59 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।


शुक्रवार देर रात जीएसवीएम मेडिकल कालेज की कोविड लैब से जारी हुई सूची में 12 और कोरोना पॉजीटिव आए हैं। इनमें न्यू आंबेडकरनगर का 24 वर्षीय युवक, कुरसवां के 65 साल के वृद्ध, आनंदबाग की 50 साल की महिला, गीता नगर का 22 साल का युवक, गढ़ी पुरवा की 77 साल की वृद्धा और आनंदबाग की छह साल की बच्ची है। इसके अलावा एनडी कालेज बजरिया का 22 साल का युवक, शहर का ही एक 30 साल का युवक, आरके नगर गुमटी का 25 साल का युवक, एच. ब्लाक किदवईनगर का 42 साल का व्यक्ति और स्वरूनगर के 60 साल के वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed