{"_id":"62b35ded6d13f7538e2e03b4","slug":"corona-in-kanpur-corona-infected-increasing-infection-confirmed-in-11-more-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Kanpur: बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, 11 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, 80 हुए एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Kanpur: बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, 11 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, 80 हुए एक्टिव केस
Wed, 22 Jun 2022 11:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:53 PM IST
सार
कानपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शहर में एक्टिव केस अब 80 हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
विस्तार
कानपुर में कार्डियोलॉजी के डॉक्टर, कांशीराम की नर्स सहित बुधवार को 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक्टिव केस अब 80 हो गए हैं। उधर लगातार बढ़ते मरीजों के मद्देनजर हैलट के मैटरनिटी विंग में 10 बेड का आईसीयू बनाया गया। आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मैटरनिटी विंग में बनाए गए सभी आईसीयू बेड सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम से जोड़े गए हैं। दवाओं की भी व्यवस्था की गई है। आइसोलेशन वार्ड भी बना दिया गया है, ताकि मरीज आते ही उनका समुचित इलाज शुरू हो सके। हालांकि अभी सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में ही चल रहा है।
विज्ञापन