{"_id":"62a4cab257d5641d470b1491","slug":"corona-in-kanpur-corona-increased-13-new-infected-including-ncc-cadets","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Kanpur: कोरोना बढ़ा, एनसीसी कैडेट समेत 13 नए संक्रमित, मुंबई, दिल्ली से लेकर आ रहे संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Kanpur: कोरोना बढ़ा, एनसीसी कैडेट समेत 13 नए संक्रमित, मुंबई, दिल्ली से लेकर आ रहे संक्रमण
Sat, 11 Jun 2022 10:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:33 PM IST
सार
कानपुर में शनिवार को 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नगर में कोरोना एक्टिव केस 49 हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी के साथ कोरोना संक्रमितों की भी संख्या बढ़ रही है। कानपुर शनिवार को 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें आठ एनसीसी कैडेट हैं। वह कैंट में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने के लिए आए थे। रूटीन जांच में पॉजिटिव आए हैं।
बताया जा रहा है कि इनमें किसी को गंभीर लक्षण नहीं हैं। इसके साथ ही महोबा से आया एक व्यक्ति जांच में कोरोना संक्रमित मिला है। दिल्ली और मुंबई से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। कुछ लोग बाहर से आने वालों के संपर्क में आने की वजह से कोरोना पॉजिटिव हो गए।
नगर में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव रोगियों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। होम आइसोलेशन में इलाज से पांच रोगी कोरोना निगेटिव हो गए। कोरोना के नए संक्रमित सिविल लाइंस, सराय तिलसहरी खुर्द, कैंट, पीएसी लेन, जरौली, पटेल नगर, शुक्लागंज, पनकी, नौबस्ता, कौशलपुरी, स्वरूप नगर, भागवतपुर, कल्याणपुर आदि स्थानों पर मिले हैं। नगरीय इलाकों के अलावा ग्रामीण इलाकों में संक्रमण बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 3365 कोरोना संदिग्धों की सैंपलिंग की है। सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।