फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona In Kanpur: 130 beds ready in hailet's Covid ICU, ventilator under one roof due to lack of oxygen and staff

Corona In Kanpur: हैलट के कोविड आईसीयू में 130 बेड तैयार, ऑक्सीजन और स्टाफ की कमी से वेंटिलेटर एक छत के नीचे

Sun, 13 Sep 2020 02:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 13 Sep 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Corona In Kanpur: 130 beds ready in hailet's Covid ICU, ventilator under one roof due to lack of oxygen and staff
कानपुर हैलट - फोटो : amar ujala
कानपुर हैलट के कोविड अस्पताल में आईसीयू के 130 बेड चालू हो गए हैं। बाकी 20 बेड एक सप्ताह में तैयार जाएंगे। हैलट प्रबंधन ने आईसीयू के बढ़े बेडों के अनुपात में विशेषज्ञों व स्टाफ की कमी में सामंजस्य बैठाने के लिए सभी वेंटिलेटर एक छत के नीचे कर दिए हैं।
विज्ञापन


जबकि मैटरनिटी विंग की आईसीयू यूनिट में वेंटिलेटर हटाकर वहां हाई फ्लो नेजल कैनुला लगाए गए हैं।  हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रिचा गिरि ने कहा कि सभी गंभीर मरीज न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल में रहते हैं। इसी वजह से वेंटिलेटर की व्यवस्था एक जगह कर दी गई है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ और पैरा मेडिकल स्टाफ अलग-अलग बंटने से प्रबंधन में दिक्कत आती है। मैटरनिटी विंग में 14 हाई फ्लो नेजल कैनुला स्थापित हुए हैं। इसके साथ ही वेंटिमास्क का इस्तेमाल किया जाएगा। कोविड अस्पताल में आईसीयू के बेड बढ़ने के अनुपात में स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एनएचएम से स्टाफ स्वीकृत हुआ है लेेकिन अभी किसी ने ज्वाइन नहीं किया है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि 20 आईसीयू के बेड और बढ़ने हैं। इसके वार्ड एक, दो, तीन और चार को तैयार किया जा रहा है। एक सप्ताह में इन्हें भी चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed