{"_id":"60881dd98ebc3e8dba090ab7","slug":"corona-in-iit-kanpur-one-and-a-half-hundred-students-of-iits-infected-in-two-weeks-order-to-vacate-hostels","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In IIT Kanpur: दो हफ्ते में आईआईटी के डेढ़ सौ छात्र संक्रमित, हॉस्टल खाली करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In IIT Kanpur: दो हफ्ते में आईआईटी के डेढ़ सौ छात्र संक्रमित, हॉस्टल खाली करने का आदेश
Tue, 27 Apr 2021 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 27 Apr 2021 07:51 PM IST
सार
कानपुर आईआईटी में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दो हफ्ते में हॉस्टल में रहने वाले डेढ़ सौ छात्र संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद हरकत में आए आईआईटी प्रशासन ने हॉस्टल खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर आईआईटी में बीते दो हफ्ते में हॉस्टल में रहने वाले डेढ़ सौ छात्र संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद हरकत में आए आईआईटी प्रशासन ने हॉस्टल खाली कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि छात्रों ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि ऐसे माहौल में घर जाना खतरे से खाली नहीं हैं।
संस्थान ने उन्हें घर पहुंचाने के लिए हर सुविधा का आश्वासन दिया, तब छात्र घर जाने के लिए तैयार हुए। आईआईटी में पीएचडी और एमटेक के छात्रों को छोड़कर अन्य कक्षाएं ऑनलाइन ही संचालित की जा रही हैं। एमटेक के छात्रों को क्रमबद्ध तरीके से संस्थान में बुलाया गया था।
एमटेक के आधे छात्र ही संस्थान आ पाए थे कि संक्रमण बढ़ गया तो बीच में ही अन्य छात्रों को आने से रोक दिया गया था। करीब 1600 छात्र हॉस्टल में थे। करीब 15 दिन पहले संस्थान ने सभी छात्रों को घर जाने के निर्देश दिए थे पर छात्रों ने संक्रमण का हवाला देते हुए इस पर विरोध जताया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच में ये छात्र संक्रमित निकले हैं। इन्हें हॉस्टल में आइसोलेट कर बाकी छात्रों के लिए ट्रेन और फ्लाइट के टिकट की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही इन्हें स्टेशन और एयरपोर्ट तक छोड़ने की व्यवस्था भी करवा दी गई है।