{"_id":"5f1f11af8ebc3e638d295c6f","slug":"corona-in-hardoi-61-infected-including-sawaijpur-mla-ranu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In hardoi: सवायजपुर विधायक रानू समेत 61 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 914","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In hardoi: सवायजपुर विधायक रानू समेत 61 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 914
Mon, 27 Jul 2020 11:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
हरदोई में सवायजपुर विधायक समेत 61 पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले सवायजपुर से भाजपा विधायक रानू समेत 61 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित 914 हो गए हैं। 554 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 349 हैं, जबकि 11 मौतें हुईं हैं। सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया कि सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू (48) ने अपने आवास पर ही एंटीजन किट से कोरोना की जांच कराई थी।
विधायक और उनके साथ रहने वाले 38 लोगों की जांच की गई थी। इनमें विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा विधायक के चालक (32) और नौकर (30) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। विधायक का चालक पाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि नौकर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र का निवासी है।
विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी पर नौ अन्य लोगों का नमूना भी जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा गया है। विधायक के समर्थकों और परिचितों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना सोशल मीडिया पर की है। विधायक, उनके चालक और नौकर को लखनऊ रोड पर नया गांव में कोविड अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
पूर्व ब्लाक प्रमुख और उनके दो बेटे भी चपेट में
टड़ियावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख और उनके दो बेटे भी संक्रमित मिले हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख मूल रूप से ग्राम इटौली के रहने वाले हैं और शहर के आशा नगर स्थित आवास पर रहते हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला विष्णुपुरी में रहने वाले एक चिकित्सक (45) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

एसबीआई कर्मियों को कोरोना, बंद रहेगी बैंक
शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के कुछ कर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके कारण मंगलवार को बैंक में कार्य सामान्य लोगों केे लिए बंद रहेगा।
एई सहित पांच को कोरोना, आज बंद रहेगा बीएसए ऑफिस
सोमवार को बीएसए कार्यालय में कोरोना की जांच की गई। एंटीजन जांच में बीएसए समेत 65 कर्मियों ने सैंपल दिया। जिसमें पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें प्रभारी सहायक अभियंता भी शामिल हैं। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए विभाग के कर्मियों व अधिकारियों की एंटीजन जांच कराई गई।
सोमवार को हुई जांच में उनके सहित 65 शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने सैंपल दिया। जिसमें 60 की रिपोर्ट निगेटिव है। पॉजिटिव आने वालों में 47 वर्षीय प्रभारी सहायक अभियंता, 24 वर्षीय सहायक लेखाकार समग्र शिक्षा, 35 वर्षीय लेखाकार, कछौना का 26 वर्षीय कंप्यूटर ऑपरेटर और 48 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। मंगलवार को ऑफिस बंद रहेगा।