फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona in auraiya : 47 Corona sample report negative, Health Department breathed a sigh of relief

औरैया में 47 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस, 48 सैंपल जांच को भेजे

Sat, 09 May 2020 11:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona in auraiya : 47 Corona sample report negative, Health Department breathed a sigh of relief
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्वास्थ्य विभाग ने भेजे जा रहे कोरोना सैपलों की रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत की सांस ली है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले मजदूरों व जिले में मिलने वाले संदिग्धों के सैंपल लगातार जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिनके सैंपल लिए जा रहे है, उन्हें जिले में बने क्वारंटीन सेंटरों में या फिर होम क्वारंटीन किया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। हालांकि इस बीच भेजे जाने वाले सैंपलों की रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

 

बता दें कि गुरुवार को जांच के लिए भेजे गए 13 सैंपलों में सात की रिपोर्ट निगेटिव आई। शुक्रवार की देर रात भेजे छह सैपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इनमें एक चिरकुआ के संक्रमित मरीज से मुलाकात करने वाले व्यक्ति, एक पुलिसकर्मी, तीन स्वास्थ्यकर्मी व नौ बाहर से आए मजदूरों के सैंपल थे।

जिन्हें गुलाब सिंह लॉ कालेज में क्वारंटीन किया गया था। शुक्रवार को बाहर से आए 47 मजदूरों के  सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को दोपहर में निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार को भेजे गए 60 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जो जिले के लिए अच्छी बात है। बताया कि शनिवार को अहमदाबाद से 42, सूरत से चार, गुजरात के पालपुर से एक व फिरोजाबाद आने वाले एक मजदूर के  सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए है। इनमें से सात लोगो को अजीतमल के शेल्टर होम व 41 को औरैया के शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed