फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोरोना से डाक्टर समेत तीन की मौत, 134 नए संक्रमित

Fri, 07 May 2021 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ डॉक्टर और संग्रह अमीन की पत्नी समेत तीन की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई। डॉक्टर का उपचार लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था। जिले में गुरुवार को 134 और नए संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित व जिले में तैनात डॉक्टर को परिजनों ने लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया था। गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। विभाग के अधिकारी व कर्मी शोक में डूब गए। संग्रह अमीन की पत्नी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव एक महिला ने भी बुधवार शाम को दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

टीम 9 के मीडिया प्रभारी डॉ. यतेंद्र ने बताया कि जिले में 134 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। कोविड अस्पतालों में 35 लोगों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 5229 हो गई है। 4045 मरीज ठीक भी हो चुके है। होम आइसोलेशन में 1031 सहित कुल जिले में 1138 एक्टिव केस हैं। गंभीर हालत में छह कोरोना मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

631 को किया टीकाकरण
कानपुर देहात। गुरुवार को 12 अस्पतालों के 31 केंद्रों पर 631 को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि टीकाकरण में 252 को पहली डोज व 379 को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। सबसे कम जिला अस्पताल पुरुष में आठ व मलासा में नौ लोगों का ही टीकाकरण हो सका। अमरौधा में 80 व अकबरपुर में सबसे ज्यादा 65 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

बुखार से बुजुर्ग की मौत
शिवली। बीस दिनों से बुखार से पीड़ित बुजुर्ग की बुधवार रात मौत हो गई। मैथा के नौबस्ता गांव के गामा (55) को करीब बीस दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उनका उपचार निजी अस्पताल में करा रहे थे। बुधवार रात अचानक तबियत बिगडने के बाद उनकी मौत हो गई। प्रधान भरत सिंह ने बताया कि परिजनों ने मृतक का गांव के बाहर अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed