फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

जिले में 186 और संक्रमित मिले, छह को किया रेफर

Mon, 03 May 2021 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर देहात। रविवार को 186 और नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल व होम आइसोलेट कर उपचार शुरू किया गया है। वहीं भर्ती छह मरीजों की हालत बिगडने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना सक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को 228 संक्रमित निकले थे। रविवार को मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 156, एंटीजन किट जांच में 24 व ट्रू-नेट मशीन की जांच में छह संक्रमित पाए गए। अब जिले में एक्टिव केस बढ़कर 1462 हो गई है। इसमें 1127 होम आइसोलेशन में एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में 328 हाटस्पाट जोन बनाए गए हैं। वहां लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहीं अब तक 3336 लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं। नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि जिले में लगातार लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। संक्रमित की जानकारी के बाद संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो और कोविड अस्पताल होंगे तैयार
कानपुर देहात। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो और कोविड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। शिवली व सिकंदरा सीएचसी को कोविड डेडीकेटिड अस्पताल बनाया जाएगा। कोविड अस्पताल बनने के बाद इन अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी व प्रसव सेवा बंद कर दी जाएगी। सिकंदरा के मरीजों राजपुर पीएचसी व शिवली के मरीजों को मैथा पीएचसी में देखा जाएगा। इन अस्पतालों में छह-छह डॉक्टरों सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। एक अस्पताल में छह डॉक्टर, तीन स्टाफ नर्स, छह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित दो फर्मासिस्ट की तैनात की जाएगी। संबंधित सीएचसी अधीक्षक ही अस्पताल प्रभारी होंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड अस्पताल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed