फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

एसडीएम के पिता समेत दो की कोरोना से मौत

Mon, 26 Apr 2021 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
corona
मिरगांव में संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। एसडीएम भोगनीपुर के कोरोना संक्रमित पिता की रविवार सुबह नबीपुर स्थित कोविड एल-1 अस्पताल में मौत हो गई। जबकि मदनपुर, बरौर के एक शिक्षक की कोरोना संक्रमण से जिला अस्पताल परिसर में संचालित कोविड एल-2 में मौत हुई। अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 48 पहुंच गया है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 198 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज कानपुर से आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 161 संक्रमित पाए गए। एंटीजन जांच से 33 और ट्रूनेट से जांच में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सबसे अधिक अकबरपुर में 21, मलासा और मैथा में 19-19 और डेरापुर में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3831 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि जिले में कुल एक्टिव केस 1678 है। जबकि कुल 267 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। वहीं होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 1199 है। कोविड एल-2 में 12 मरीज भर्ती है। रविवार को जांच के लिए 1663 नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed