फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोरोनो से तीन मौत, 131 नए कोरोना संक्रमित निकले

Sun, 25 Apr 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
corona
वैना गांव में संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में कोरोना से शनिवार को दो महिलाओं समेत तीन लोगों की कोविड अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार की देररात को झींझक के शाहपुर गांव की एक चालीस वर्षीय महिला की कोरोना से कोविड अस्पताल में मौत हो गई। मृतका का पति भी संक्रमित है, और होम आइसोलेट है। जबकि, भौंती प्रतापपुर गांव, कल्याणपुर, कानपुर की महिला (50) और नुसरतपुर बारा के पुरुष (53) की कोविड अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार मेडिकल कॉलेज कानपुर से आई रिपोर्ट में सिठमरा जिला पंचायत सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी, मैथा के तहसीलदार व सीएचसी के डॉक्टर समेत 131 नए कारोना संक्रमित पाए गए। जिले में संक्रमितों की संख्या 3633 हो गई है। अब तक 44 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। टेस्टिंग में लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। जिले में 1186 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। इनका संबंधित डॉक्टर फीड बैंक लेकर उपचार कर रहे हैं। अब जिले में 268 हॉट स्पॉट क्षेत्र हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में मैथा के 21, मलासा के 28 और राजपुर क्षेत्र के 32 नए केस समेत 131 संक्रमित निकले हैं। आरटीपीसीआर जांच में 80 संक्रमित पाए गए। एंटीजन किट से जांच में 48 पॉजिटिव मिले और ट्रूनेट मशीन से जांच में दो संक्रमित पाए गए। हालात नाजुक होने पर पांच कोरोना संक्रमितों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मैथा के तहसीलदार संक्रमित, हड़कंप
शिवली। शनिवार को मैथा के तहसीलदार सहित 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें तहसील में काम करने वाले कर्मियों व वकीलों में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग अब तहसीलदार के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि भीखर गांव में सात लोग पॉजिटिव निकले है। दो लोग शिवली कस्बे के भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed