{"_id":"60831fd28ebc3e8da825a4c0","slug":"corona-akbarpur-news-knp625067660","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बाद हुआ कोरोना संक्रमित महिला का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बाद हुआ कोरोना संक्रमित महिला का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में खेत में होता कोरोना संक्रमित महिला का अंतिम संस्कार।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (कानपुर देहात)। सिलहरा गांव की रहने वाली महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। गांव पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस ने मामला शांत कराया। बिना कोविड प्रोटाकॉल के महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव का एक युवक दिल्ली के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में नौकरी करता है। 17 अप्रैल को गांव से पत्नी व 11 माह के बेटे को ले गया था। दो दिन बाद पत्नी को तेज बुखार आने के बाद तबियत बिगड़ गई। 20 अप्रैल को हालत बिगड़ने के बाद पत्नी को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। समय पर उपचार न मिल पाने से बुधवार रात मौत हो गई।
गुरुवार को किराये पर कार लेकर पत्नी का शव लेकर पति गांव पहुंचा। जानकारी मायके पक्ष को दी। रूरा थाने के टिडवा गांव मायके पक्ष के लोग सिलहरा पहुंचे। वहां बेटी की हत्या का आरोप लगा हंगामा करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। शुक्रवार को गांव के बाहर पुलिस की मौजूदगी में महिला का बिना कोविड प्रोटोकॉल के अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसडीएम रमेशचंद्र यादव ने बताया कि कोरोना मरीज का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सकता है। गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन
पति, बेटा व कार चालक कोरोना पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के मामले में अफसरों हरकत में आए। महिला के साथ आए पति व नौ माह के बच्चे सहित कार चालक का एंटीजन किट से जांच की गई। तीनों के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। अफसरों ने तीनों को होम आइसोलेट करवा दिया। संबंधित क्षेत्र को सील कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई।
मायके पक्ष के लोगों ने ताक पर रखे कोविड नियम
राजपुर। कोरोना से बेटी की मौत होने की सूचना पर रुरा के टिडवा में रहने वाले मायके पक्ष के 50-60 लोग सिलहरा गांव पहुंचे। बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पति ने मायके के लोगों को नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार का पर्चा व कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट दिखाई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों का चिह्नित किया जा रहा है। कोविड नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)