फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कानपुर देहात में 114 कोरोना संक्रमित और मिले

Sun, 18 Apr 2021 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को जिले में कुल 114 संक्रमित निकले। इसमें एक बैंक कर्मी व दो आशा बहू व एक एएनएम शामिल हैं। न्यायिक कर्मी सहित मैथा के दो स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। संक्रमितों को होम आईसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। संक्रमण का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। कानपुर से आई रिपोर्ट व एंटीजन किट जाचं में 114 लोग संक्रमित निकले। इसमें डेरापुर के 15, अकबरपुर में 37, राजपुर में 23, संदलपुर में 17 सहित अन्य क्षेत्रों में कुल 114 संक्रमित निकले। स्वास्थ्य टीम ने संक्रमितों के घर पहुंचकर उन्हें होम आईसोलेट किया। उपचार के बारे में जानकारी दी। जिले में एक्टिव केसों की संख्या कुल 2362 हो गई है। इसमें 1829 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में पांच को एल-1 में भर्ती किया गया है। हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि संक्रमितों को अस्पताल व होम आईसोलेशन में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

छह प्रवासी मजदूर संक्रमित
राजपुर। शनिवार को मेडिकल कालेज से आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कांधी गांव में 11 कोरोना संक्रमित निकले। इसमें छह लोग हाल ही में गैर प्रांतों से आए थे। वहीं सिकंदरा में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रमऊ, करियापुर मदनपुर में एक-एक, राजपुर कस्बे में तीन संक्रमित मिलने से हडक़ंप मच गया। एसडीएम रमेश चंद्र के निर्देश पर टीम गांव पहुंची। वहां सैनिटाइजर का छिडक़ाव किया गया। एसडीएम ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के सील कर दिया गया है। संपर्क में आए लोगों को चिंहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
एएनएम समेत 17 संक्रमित मिले
संदलपुर। ब्लाक क्षेत्र में शनिवार को सीएचसी हवासपुर में तैनात एनएमए समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। हवासपुर अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि संक्रमितों होम आइसोलेट किया गया है। (संवाद)

लॉकडाउन की आशंका पर डंप होने लगा पान मसाला
रसूलाबाद। लॉकडाउन की आशंका पर थोक दुकानदार पान मसाला आदि डंप करने लगे हैं। फुटकर दुकानदार अभी से बढ़े रेट पर बिक्री करने लगे हैं। रसूलाबाद के आजाद चौक के पास पान, मसाला, गुटखा आदि के फुटकर दुकानदार कमलेश, रवि, रामबाबू, गोविंद, दीपक आदि ने बताया कि थोक दुकानदार माल डंप करने लगे हैं। जबकि थोक विक्रताओं को कहना है कि दुकानदार पहले से ज्यादा मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed