{"_id":"5f4814528ebc3e3cdc168512","slug":"corona-akbarpur-news-knp579230539","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बंदी समेत 29 और कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बंदी समेत 29 और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में वेंटीलेटर संचालन का निरीक्षण करते डीएम डा.दिनेश चंद्र सिंह।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गुरुवार को जिले में आठ बंदी समेत 29 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 830 हो गई है। संबंधित क्षेत्रों को प्रशासन की ओर से सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया।
गुरुवार को कानपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में माती जिला जेल के आठ बंदी संक्रमित पाए गए। पुखरायां के पटेल नगर में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। एंटीजन किट जांच में दस लोग संक्रमित पाए गए। शिवली में पति-पत्नी व बेटे सहित छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। भाऊपुर व सट्टी में एक-एक महिला, रसूलाबाद के मझिगवां में किशोरी व झींझक के एक अधेड़, रूरा में एक महिला सहित चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को जांच में लापरवाही न करने के निर्देश दिए गए हैं। हॉटस्पाट एरिया को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है।
लगाया गया वेंटीलेटर, जल्द होगी शुरू
डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था, चिकित्सक, नर्स एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर, दवाओं सहित वेंटीलेटर आदि की उपलब्धता देखी। डीएम ने अस्पताल में चार वेंटीलेटर के इंस्टाल कराने की कार्रवाई को देखा। बताया कि ट्रामा सेंटर बनाए गए कोविड अस्पताल का आगामी मंगलवार को शुभारंभ किया जाएगा। अपर सीएमओ डॉ. वीपी सिंह को अस्पताल में लगे कूड़े, मिट्टी के ढेर को तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित युवक ने नशे में धुत होकर किया हंगामा
रूरा। कस्बे के हॉटस्पाट क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की जांच के दौरान सब्जी विक्रेता समेत चार लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव आने के बाद सब्जी विक्रेता भाग गया। इसके बाद नशे में पहुंचकर हंगामा करने लगा और कोविड अस्पताल जाने से मना कर दिया। वहां पहुंची नगर पंचायत की टीम ने उसे काबू में कर कोविड अस्पताल भेजा है।