फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

जिले में एक दिन में रिकार्ड 61 कोरोना संक्रमित

Sat, 15 Aug 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
corona
राजपुर में कोरोना संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शुक्रवार को जिले में एक दिन में रिकार्ड 61 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 29 बंदी, अकबरपुर सांसद की भतीजी, जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स, सीएमओ कार्यालय का लैब टेक्नीशियन, प्रधान शामिल हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 487 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में जिला कारागार के 29 बंदियों समेत 40 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इसमें कंचौसी निवासी अकबरपुर सांसद की भतीजी भी शामिल है। अकबरपुर के रुरगांव का एक युवक, कस्बा की एक युवती व एक महिला, नेहरू नगर निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जैनपुर के यूपीएसआईडीसी की महिला, रूरा के रोशनमऊ का युवक, मैथा रामपुर के युवक, मलासा ब्लाक के दुर्जनपुर गांव की एक महिला व युवक, डेरापुर के मझगवां का युवक भी संक्रमित निकला है। स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को एंटीजन किट से हुई जांच में अकबरपुर सांसद के भाई के संपर्क में झींझक सढनामऊ गांव के प्रधान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सीएमओ कार्यालय का लैब टेक्नीशियन, झींझक के मुडेरा गांव का एक युवक, शिवली के गांधी नगर के सात लोग व ककरदही गांव के एक परिवार में चार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संदलपुर में मां, दो बेटे, पुखरायां निवासी एक किशोरी व दो युवक पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि ट्रूनेट मशीन से जांच में जिला अस्पताल पुरुष की स्टाफ नर्स की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। संबंधित क्षेत्रों को सैनिटाइज कर सील कराया जा रहा है। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजा गया है। शुक्रवार को कोविड अस्पताल से 14 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 273 मरीजों के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है।

जिला कारागार में मचा हड़कंप
जिला कारागार में एक साथ 29 बंदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। बंदियों को जेल में अलग आइसोलेट करने की व्यवस्था की गई है। जिला कारागार पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंदियों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करना शुरू किया है। जेलर कुश कुमार ने बताया कि इस समय जेल में 1200 से अधिक बंदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed