फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

पोस्टमैन, फैक्टरी मैनेजर सहित छह और निकले कोरोना संक्रमित

Sun, 09 Aug 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
corona
राजपुर के दुर्राजपुर गांव से कोरोना संक्रमित को कोविड अस्पताल ले जाती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शनिवार को पुखरायां में पोस्टमैन और मंगलपुर निवासी एक फैक्टरी के मैनेजर सहित छह और लोग कोरोना संक्रमित निकले। इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 326 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि राजपुर के दुर्राजपुर गांव की तीन महिलाओं की पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। उसके बाद संपर्क में आए एक मजदूर का पांच अगस्त को सैंपल कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मजदूर के संपर्क में आए आठ लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। शनिवार को एंटीजन किट से जांच में पुखरायां का पोस्टमैन संक्रमित निकला है। संदलपुर में जांच के दौरान मंगलपुर के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कानपुर में एक निजी फैक्टरी में मैनेजर है। दस दिन पहले मंगलपुर आया था। डेरापुर में एक किशोरी कोरोना पॉजिटिव निकली है।
विज्ञापन

रूरा में एक युवक एंटीजन किट जांच में संक्रमित पाया गया है। यह युवक कानपुर में बहन के घर रहता है। वह तीन दिन पहले घर आया था। सरवनखेड़ा के मनेथू गांव निवासी एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कुल संक्रमित 326 में शनिवार तक 184 लोग ठीक हुए हैं। तीन संक्रमितों की मौत हुई है। एक की मौत सैनिटाइजर पीने से हुई थी। अब 138 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइज नहीं कराया श्याम नगर
डेरापुर। हिमांशू बाजपेयी ने बताया कि श्याम नगर में तीन दिन पहले एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को उसकी बहन भी पॉजिटिव निकली, लेकिन अभी तक मोहल्ले को सैनिटाइज नहीं किया गया है। बबलू ने बताया कि मोहल्ले को तीन दिन पहले ही सील कर दिया गया था। इसके बाद भी लोगों की आवाजाही नहीं रुक रही है।
तीन टीमें बढ़ी, महिला डॉक्टर नहीं शामिल
कानपुर देहात। बढ़ते कोरोना संक्रमण बढ़ने पर सीएमओ ने तीन टीमों का और गठन किया है। इसमें नौ आयुर्वेदिक व नौ एमबीबीएस डॉक्टर शामिल हैं। अभी तक छह टीमों से काम चलाया जा रहा था। नौ टीमों में अब 54 डॉक्टर कोविड अस्पताल में तैनात किए जाएंगे। जिले में संक्रमितों की संख्या 326 है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैं। इसके बाद भी नौ टीमों में एक भी महिला डॉक्टर को शामिल नहीं किया गया है। इससे कोविड अस्पताल में महिला मरीजों को उपचार देने में दिक्कत आ रही है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि पतारी गांव के पास महामाया पॉलीटैक्निक को भी कोविड अस्पताल बनाया गया है। अब इसमें भी संक्रमित मरीजों को भर्ती कराया जाएगा। महिला डाक्टरों को भी जल्द टीम में शामिल किया जाएगा।

लापरवाही मेें तीन चिकित्साधीक्षकों को नोटिस
कानपुर देहात। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है। शासन के सख्त निर्देश हैं कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इसके बाद भी झींझक सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश कुमार, राजपुर के डॉ. डीके सिंह व डेरापुर के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार कार्य में रुचि नहीं ले रहे थे। तीनों चिकित्साधीक्षकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। आगे लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed