फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

आठ सिपाही समेत 18 और निकले कोरोना संक्रमित

Sat, 01 Aug 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
corona
हथिका गांव में सैनिटाइजेशन करता कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शुक्रवार को आठ पुलिस कर्मी और अकबरपुर के एक निजी अस्पताल के दो कर्मी समेत 18 और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले मेें अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 228 पहुंच गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आईएच खान ने बताया कि अकबरपुर अंडरपास स्थित एक मेडिकल सेंटर के दो कर्मी एंटीजन किट से जांच मेें संक्रमित निकले। माती पुलिस लाइन के दो पुलिस कर्मी व कानपुर के बर्रा आठ के रहने वाले युवक भी पॉजिटिव पाए गए। मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में नेहरू नगर वार्ड निवासी एक युवक व आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी दो युवक संक्रमित निकले। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से पुलिस लाइन का एक पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकला है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि एंटीजन किट से जांच में रसूलाबाद थाने के पांच पुलिस कर्मी व मडिकल कालेज की रिपोर्ट में रसूलाबाद निवासी एक महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शिवली के नारेपुरवा गांव निवासी नोएडा में मजदूरी करने वाला एक युवक शुक्रवार को लौटा है। उसकी सबलपुर बिठूर में लगे कैंप में एंटीजन किट से जांच की गई तो संक्रमित पाया गया। जबकि रनियां बाजार निवासी एक वृद्धा भी एंटीजन किट से पॉजिटिव निकली है। सभी को केंद्रीय विद्यालय कोविड अस्पताल भेजाग या है। बताया कि संबंधित क्षेत्रों को सील कर सैनिटाइज कराकर हॉटस्पॉट बनाया गया है।
विज्ञापन

होम आइसोलेट रहेंगे एसपी
कानपुर देहात। अकबरपुर सीएचसी मेें एंटीजन किट से जांच मेें एसपी के कोरोना संक्रमित होने की 29 जुलाई को पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें घर में ही आइसोलेट कर लार के स्वाब का सैंपल कानपुर मेडिकल कालेज भेजा गया था। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में उनके फिर से कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि एसपी घर पर ही आइसोलेशन मेें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों के इलाज में डॉक्टरों की लापरवाही
सब-
शिकायत पर सीएमओ की जांच में खुली पोल, चार डॉक्टरों को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमितों को बेहतर इलाज का दावा करने वाले अस्पतालों में ही डॉक्टरों की लापरवाही उजागर हुई है। सात-सात घंटे तक डॉक्टर मरीजों का हाल तक पूछने नहीं जाते हैं। शिकायत पर सीएमओ ने जांच की तो सीसीटीवी फुटेज से डॉक्टरों की मनमानी उजागर हुई। उन्होंने चार डॉक्टरों को लिखित चेतावनी दी है।

नबीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में बने कोविड अस्पताल में तैनात डाक्टर लगातार लापरवाही कर रहे हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित ने लापरवाही की शिकायत की थी। उसका कहना था कि कोविड अस्पताल में डॉक्टर उसे देखने नहीं आते और सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा है। जांच सीएमओ ने खुद की। वह 27 जुलाई को कोविड अस्पताल पहुंचे। वहां सीसीटीवी फुटेज देखा तो सन्न रह गए। जांच में सामने आया कि वहां तैनात डॉ. मनीष कुमार, डॉ. आनंद, डॉ. प्रिया तिवारी व डॉ. जेपी सिंह ने सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक अस्पताल में भ्रमण तक नहीं किया। सात घंटे तक मरीज डाक्टरों की खोज करते रहे, लेकिन डॉक्टर मरीजों तक नहीं पहुंचे। सीएमओ ने इस पर अत्यंत खेद जताया और डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि मामले की जानकारी डीएम राकेश कुमार सिंह सहित अपर निदेशक स्वास्थ्य कानपुर मंडल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed