फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

थाने पहुंच खांसते हुए युवक बोला मुझे कोरोना जैसे लक्षण हैं, जिला अस्पताल भिजवा दो

Mon, 08 Jun 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
corona
डेरापुर थाने में मौजूद कोरोना संदिग्ध। - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। रविवार दोपहर डेरापुर थाने पहुंचे नंदपुर गांव के एक युवक ने खांसते हुए दरोगा को बताया कि मुझे कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण हैं। सीएचसी में डॉक्टर क्वारंटीन सेंटर भेजने की बात कह रहे हैं। जबकि, उसे फौरन इलाज की जरूरत है। मुझे जिला अस्पताल भिजवा दो। यह सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हड़कंप मच गया। दरोगा ने एसडीएम को पूरा मामला बताया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दोपहर में थाने में दरोगा भागमल मौजूद थे। इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक उनके सामने पहुंचा और खांसते हुए बोला दरोगा जी मेरे गले में दर्द हो रहा है। खांसी भी आ रही है। कुछ देर पहले सीएचसी गया था। वहां का स्टॉफ क्वारंटीन सेंटर भेजने की बात कह रहा है। उसे फौरन इलाज नहीं मिला तो हालत बिगड़ जाएगी।
विज्ञापन

उसने बताया कि नंदपुर गांव का रहने वाला है। महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। दारोगा ने उसे दूर खड़े रहने को कहा और एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी को इसकी जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिसकर्मी कोरोना संदिग्ध को सीएचसी ले गई। वहां कुछ देर में पहुंची एंबुलेंस से कोरोना संदिग्ध युवक को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि युवक ने खांसी व गले में दर्द बताया था। एंबुलेंस मंगवाई जा रही थी। इसी बीच कोरोना संदिग्ध युवक बाइक लेकर थाने पहुंच गया। उसे एएलएस एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed