फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

व्यवहरिया गांव सील, सतर्कता बढ़ाई

Sat, 16 May 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद व्यवहरिया गांव की सीमा सील कराती एसडीएम व एसओ - फोटो : AKBARPUR
शिवली/रसूलाबाद (कानपुर देहात)। जिले के तीन और कोरोना पॉजिटिव मिलने पर व्यवहरियां गांव को सील कर सतर्कता बढ़ा दी गई है। संक्रमित निकला एक युवक इसी गांव में रह रहा था। दूसरा क्वारंटीन सेंटर में था। इसलिए सेंटर को सैनिटाइज कराया गया है। जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से एक की सैनिटाइजर पीने से मौत हो चुकी है। दूसरा स्वस्थ हो गया है। इस तरह अभी भी जिले में पांच लोग संक्रमित हैं। देरशाम, जिले के नेराकृपालपुर गांव में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। शुक्रवार को एक दिन में तीन कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के व्यवहरिया गांव निवासी युवक महाराष्ट्र के गोरेगांव ईस्ट में मजदूरी करता था। लॉकडाउन होने के बाद से वह फंस गया था। वह 10 मई को लौटा था। 11 मई को सीएचसी रसूलाबाद से उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसके बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया था। इसी तरह गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करने वाला रूरा थाना क्षेत्र के अपौना बनीपारा गांव निवासी एक मजदूर अपनी पत्नी, बेटा व बेटी के साथ स्पेशल ट्रेन से आगरा तक आया था।
विज्ञापन

वहां से 11 मई को रोडवेज बस से शिवली बस अड्डे उतरा था। उसे परिवार समेत कस्बा के बीएल पैलेस में क्वारंटीन किया गया था। 12 मई का मजदूर का सैंपल जांच के लिए भेजा था। दोनों मामलों की शुक्रवार सुबह कानपुर मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिले में एक साथ दो पॉजिटिव केस निकलने पर अफसरों में हड़कंप मच गया। सीएमओ, एसडीएम मैथा राम शिरोमणि, संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा टीम लेकर शिवली के क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। वहां पर संक्रमित की केस हिस्ट्री तलाशी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की टीम ने पूरे क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज किया। इसी तरह रसूलाबाद के व्यवहरिया गांव में एसडीएम अंजू वर्मा, एसओ तुलसीराम पांडेय स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचे। गांव की सीमा पर बैरीकेडिंग लगाकर सील कर गलियों को सैनिटाइज कराया गया। गांव में आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। सीएमओ डॉॅ. राजेश कटियार ने बताया कि दोनों कोरोना संक्रमितों को जसवंतनगर कोविड अस्पताल भेजा गया है। दोनों के संपर्क में आए दस लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। सभी को क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा है।

मुंबई में हुई जांच में निगेटिव आई थी रिपोर्ट
महाराष्ट्र के गोरगांव से लौटे युवक की पांच मई को मुंबई में भी जांच की गई थी। उस दौरान रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद वह सात मई को रसूलाबाद के व्यवहरिया गांव आटो से चल पड़ा। रास्ते में वह कई लोगों के संपर्क में रहा। शुक्रवार को उसके कोरोना संक्रमित होने पर साथ आए रिश्तेदार व गांव के दो युवकों के परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed