फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona Active Cases In Kanpur: 26 new infected found, came from Maharashtra, Gujarat

Corona Active Cases In Kanpur: महाराष्ट्र, गुजरात से संक्रमित होकर आए, हैलट में भर्ती, 26 नए संक्रमित मिले

Sat, 27 Mar 2021 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Corona Active Cases In Kanpur: 26 new infected found, came from Maharashtra, Gujarat
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश के कानपुर में त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे लोग बाहर से संक्रमण लेकर भी आ रहे हैं। महाराष्ट्र और गुजरात से लौट संक्रमितों को हैलट में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को दो संक्रमित महाराष्ट्र और एक रोगी गुजरात से लौटने के बाद हैलट में भर्ती हुआ है।
विज्ञापन


कोरोना के 26 नए संक्रमित और मिले हैं। जेल, आईआईटी समेत शहर के 22 क्षेत्रों में संक्रमण फैल गया है। शहर में एक्टिव केस 219 हो गए हैं। शुक्रवार को जिला कारागार चौबेपुर, आईआईटी, जाजमऊ, गोविंदनगर, शिवपुर, परेड, कल्याणपुर, साकेतनगर, पनकी, दादानगर, विश्व बैंक बर्रा, बिरहाना रोड, पांडुनगर, शास्त्रीनगर, किदवईनगर, सिविल लाइंस, रंजीतनगर, अंबेडकरपुरम, बर्रा, विनायकपुर में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


नगर में संक्रमितों की संख्या 33331 हो गई है। इनमें 32269 ठीक हो गए हैं। हैलट में रात तक 32 संक्रमित भर्ती रहे। इनमें एक रोगी बाई पेप और आठ रोगी आक्सीजन पर हैं। बाहर से संक्रमित होकर आने वालों में कई में आक्सीजन सेच्युरेशन का लेवल कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि मास्क लगाकर निकलें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और बेवजह भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed