फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cornavirus in banda : in banda Three people report corona positive, three areas declared hotspots

बांदा में तीन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई सात, तीन इलाके सील

Sat, 02 May 2020 02:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 02 May 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
cornavirus in banda :  in banda Three people report corona positive, three areas declared hotspots
बांदा में तीन नए मरीज मिले - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कोरोना के तीन और मरीज मिले हैं। इसमें एक महिला भी है। कोरोना मरीजों में इजाफे से यहां हड़कंप की स्थिति हैं। तीनों पीड़ितों के गांव और मोहल्ला हॉटस्पॉट घोषित कर इन्हें सील कर दिया गया है। यहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। तीन मिलाकर जनपद में पॉजिटिव केसों की संख्या 7 हो गई है। इनमें तीन निगेटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व राजकीय मेडिकल कालेज से 75 लोगों के सैंपल जांच के लिए झांसी लैब भेजे गए थे। शुक्रवार को सुबह आई जांच रिपोर्ट में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ा दिए। इनमें तीन रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पॉजिटिव घोषित मरीजों में मवई गांव की 32 वर्षीय महिला और रहूसत गांव का 35 वर्षीय युवक तथा नरैनी के पॉजिटिव युवक का बांदा शहर के कलामतपुरा में रहने वाला 27 वर्षीय खानदानी युवक शामिल हैं।
विज्ञापन


तीनों को मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। नरैनी का युवक पहले से ही यहां है। मर्दननाका निवासी उसके खानदानी युवक को उसके 13 परिजनों सहित 28 अप्रैल की रात घर से मेडिकल कालेज ले जाया गया था। अगले दिन उनके सैंपल जांच को भेजे गए थे। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी उन्हें एहतियातन कृषि विश्वविद्यालय में स्थित क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

cornavirus in banda :  in banda Three people report corona positive, three areas declared hotspots
सड़कों पर बेवजह निकले लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
उधर, पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद डीएम अमित सिंह बंसल और एसपी डॉ. एसएस मीणा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संबंधित गांव और मोहल्ले पहुंचे। तीनों इलाकों को हॉटस्पॉट के रूप में तब्दील कर सील कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन शुरू हो गया है। तीनों पॉजिटिव के संपर्कियों की खोजबीन चल रही है।

पॉजिटिव मरीज से रूबरू हुए थे पुलिस कर्मी भी
महाराष्ट्र से लौटे नरैनी के संक्रमित (पॉजिटिव) युवक के बांदा शहर निवासी खानदानी को भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप है। इसकी वजह है। दरअसल 28 अप्रैल की रात करीब 10 बजे कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह सहित पुलिस फोर्स मर्दननाका कलामतपुरा पहुंचा था। साथ में तीन एंबुलेंस थीं। युवक के खानदानियों, जिनमें महिलाएं और मासूम बच्चे भी थे, को इन एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले जाया गया।

 

cornavirus in banda :  in banda Three people report corona positive, three areas declared hotspots
गलियों में पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
इस दौरान पुलिस ने इस घराने के पॉजिटिव हुए युवक सहित कई परिजनों से बातचीत भी की। उनकी सूची बनाई। इसके बाद देर रात मेडिकल कालेज से सभी 13 खानदानियों को वापस घर भेज दिया गया। एंबुलेंस न मिलने से यह सभी पैदल आ रहे थे। रास्ते में इन्हें रोककर एक चौकी प्रभारी और बाइक सवार ईगल पुलिस कर्मियों ने भी बातचीत की थी। अब पुलिस उस रात के वीडियो क्लिप की शिद्दत से तलाश कर रही है। ताकि पता चल सके कि कौन-कौन लोग इस युवक के संपर्क में आए ।

अब बांदा हॉटस्पॉट की संख्या सात हुई
लॉकडाउन अवधि खत्म होने के मात्र दो दिन पूर्व तीन नए पॉजिटिव केस ने शहर और जिले के बाशिंदों को मायूस किया है। इन सबको उम्मीद थी कि 3 मई के बाद कुछ राहत मिलेगी, लेकिन ताजे एक साथ तीन केसों से यह उम्मीदें धूमिल नजर आ रही हैं। उधर, अब बांदा जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

इनमें शहर के दो इलाके गूलरनाका और अब कलामतपुरा छिपटहरी शामिल हैं। इनके अलावा बिसंडा क्षेत्र का शिव गांव, तिंदवारी क्षेत्र का माचा गांव और नरैनी नगर का रामनगर, गिरवां क्षेत्र के रहूसत गांव तथा बांदा तहसील का मवई गांव हॉटस्पॉट में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed