फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coordination between the government and entrepreneurs will give impetus to exports

Kanpur News: सरकार और उद्यमियों के तालमेल से निर्यात को मिलेगी रफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Coordination between the government and entrepreneurs will give impetus to exports
सिविल लाइंस स्थित होटल में अयोजित निर्यातक सम्मेलन में मौजूद अधिकारी। - फोटो : स्रोत : संगठन
कानपुर। सिविल लाइंस स्थित होटल में सोमवार को निर्यातक सम्मेलन एवं निर्यात संवर्धन कार्यक्रम हुआ। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) और विदेश व्यापार महानिदेशालय के संयुक्त सहयोग से यह आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार निर्यात बढ़ाने पर जोर दे रही है। सरकार और उद्यमियों के तालमेल से उद्योगों और निर्यात को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि, अपर महानिदेशक विदेश व्यापार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार वृंदा मनोहर देसाई ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में निर्यात की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत का निर्यात लगातार बढ़ रहा है इसमें उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका है। विदेश व्यापार के निदेशक आरके सोनी ने ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस, सिंगल विंडो क्लीयरेंस की जानकारी दी। फियो के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि भारत यूके मुक्त व्यापार समझौता हो चुका है। यह निर्यातकों के लिए नए शुल्क मुक्त बाजार खोलेगा। एक अक्टूबर 2025 से स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, लिंक्सटिन के साथ मुक्त व्यापार शुरू होगा। निर्यातकों को यूरोप का बड़ा बजार मिल सकेगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में कानपुर का कुल निर्यात लगभग 10,400 करोड़ रुपये रहा है। वितीय वर्ष 25-26 के पहले तिमाही में उत्पादन क्षेत्र में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे निर्यात में उत्पादों की मांग बढ़ेगी। इस मौके पर चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद इराकी, मोहित जैन, सुनील कुमार, वीके वर्मा, एपी सिंह, राजीव सिंह, पंकज साहनी, शाहिद अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed