फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cooperation Minister said PDA is Pappu Dabbu's alliance, everyone has seen the fate, said this on Lok Sabha el

UP: सहकारिता मंत्री बोले- पप्पू डब्बू का एलाइंस है पीडीए, हर कोई देख चुका हश्र, लोकसभा चुनाव पर कही ये बड़ी बात

Sun, 04 Feb 2024 07:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Feb 2024 07:51 PM IST
सार

Hardoi News: सहकारिता और हरदोई जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि सपा का गणित मुस्लिम और यादव है, लेकिन भाजपा का गणित दूसरा है। भाजपा में एमवाई का मतलब मोदी और योगी है।

विज्ञापन
Cooperation Minister said PDA is Pappu Dabbu's alliance, everyone has seen the fate, said this on Lok Sabha el
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन करते सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सहकारिता और जनपद के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा है कि सपा का माई (एमवाई) फेल हो चुका है और भाजपा का माई (एमवाई) 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दिलाएगा। उन्होंने पीडीए को पप्पू डब्बू का एलाइंस बताया और कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में इसका हश्र हर कोई देख चुका है।

विज्ञापन

हरदोई संसदीय क्षेत्र के भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद जेपीएस राठौर ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल होता है। इसे प्रत्याशी मानकर चुनाव की तैयारी की जा रही है। अखिलेश यादव के पीडीए फैक्टर के आगे बीजेपी के सभी फार्मूले फेल बयान पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि सपा का फैक्टर सिर्फ एम वाई है।

विज्ञापन

सपा का गणित मुस्लिम और यादव है, लेकिन भाजपा का गणित दूसरा है। भाजपा में एमवाई का मतलब मोदी और योगी है। उन्होंने यह भी कहा कि एक देश एक कानून होना चाहिए। देश की जनभावना के हिसाब से इस पर पूरे देश में निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी वैचारिक विचारधारा से विचलित हो चुकी है।

संसदीय कार्यालय का उद्घाटन किया
इससे पहले सहकारिता मंत्री ने आवास विकास कॉलोनी में लोकसभा क्षेत्र के संसदीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, सांसद जय प्रकाश, विधायक प्रभाष कुमार, एमएलसी अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों के लिए की बैठक
प्रभारी मंत्री ने गंगा नगर स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीओं को जिताने का संकल्प लिया है। सभी कार्यकर्ताओं का परिश्रम इसमें जुड़ जाएगा, तो यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया जाएगा।

इनके लिए चलाई जा रही हैं योजनाएं
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नजर में सिर्फ चार जातियां हैं। महिला, युवा, किसान और गरीब। इन्हीं के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। बैठक में हरदोई लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी दिनेश दुबे, संयोजक प्रीतेश दीक्षित, पीके वर्मा, संदीप सिंह, अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सतेंद्र राजपूत, अविनाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed